जालंधर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर आ रहे हैं, जहां वे कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री के VIP दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है. जालंधर में खास व्यवस्था को देखतें हुएं रूट तैयार किया गया है. वहीं शहरभर में सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं.
डीजीपी ने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले NH-44 पर सफर न करें. अगर बहुत जरूरी है तो सफर के समय में बदलाव कर लें.
सुरक्षा के मद्देनजर जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है. पंजाब पुलिस DGP गौरव यादव खुद जालंधर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया है. साथ ही, उन्होंने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और कई दूसरे जिलों के SSP को सतर्क रहने के निर्देश दिए.
सुरक्षा के लिए अहम निर्देश
DGP ने प्रधानमंत्री के रूट से लेकर घटनास्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी तरहकी चूक ना हो. आने-जाने वालों और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए स्निफर डॉग और बम डिस्पोजल स्क्वॉड का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कार्यक्रम स्थल नेशनल हाईवे 44 के पास होने के कारण सिक्योरिटी के तौर पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाए. वहीं रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी और नाकाबंदी बढ़ा दी गई है. इस दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की पूरी तरह से चेकिंग की जा रही है. प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सिक्योरिटी बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें. प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते स्टेशन परिसर में कड़ा सिक्योरिटी घेरा रहेगा.
- ‘कार्रवाई होगी तो देखा जाएगा’, मांझी के बयान पर अनंत सिंह का पलटवार, PK बोले- मेरा लेना-देना नहीं
- UP में बनेंगे 3 नए एक्सप्रेस-वे, 651 गांवों से गुजरेगा रास्ता; 8,193 हेक्टेयर जमीन खरीदेगी सरकार
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली से भी बताया जा रहा है… कलेक्टर के तबादले पर आतिशबाजी… कार्यक्रम में खाली कुर्सियां… राज कर आए अब बड़े शहर में कमाल नहीं कर पाए… अस्पताल में PET स्कैन फाइल का इलाज जारी है…
- रेवाड़ी में बुलेट का पटाखा बजाना पड़ा महंगा, पुलिस ने लगाया जुर्माना
- गंदगी, कीड़े, मक्खियां-मच्छर… दिल्ली में ऑनलाइन फूड कंपनियों के स्टोर पर खाद्य विभाग का छापा; सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई

