कुंदन कुमार, पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार (27, सितंबर) को मन की बात कार्यक्रम के 138वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति और 9/11 हमले के पीड़ितों को याद किया। इस मौके पर पटना भाजपा कार्यालय में आज सैकड़ों की संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सुना मौके पर संगठन मंत्री भीखू भाई दलसानिया और पूर्व मंत्री सह विधायक नीरज कुमार बबलू भी मौजूद रहे।

बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी- नीरज बबलू

मन की बात कार्यक्रम के बाद बीजेपी विधायक नीरज बबलू ने कहा कि, प्रधानमंत्री ने आज आतंकवाद को लेकर बात किया है। आतंकवाद पर करारा चोट किया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब ने कहा कि, बिहार में जहां भी अपराध होता है। कारवाई तुरत होती है। अपराधी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जा रहे हैं।

सर्जिकल स्ट्राइक का किया जिक्र

सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि, 10 वर्ष पहले 28-29 सितंबर, 2016 को भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। LOC के उस पार जाकर हमारे वीर जवानों ने जिस तरह आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की थी, वो देख दुनिया हैरान थी।

पीएम ने कहा कि, सर्जिकल स्ट्राइक ने डंके की चोट पर पूरी दुनिया के सामने भारत की आतंकवाद विरोधी नीति का एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया था। आतंकवादी हमलों के कारण भारत ने लंबे समय तक, जो दर्द झेला था। सर्जिकल स्ट्राइक उस कष्ट के खिलाफ हमारी निर्णायक प्रतिक्रिया थी।

सूर्य मंदिर पर भी हुए हमले का किया जिक्र

पीएम मोदी ने कहा कि, 1026 ईसवी में जब गजनी द्वारा सोमनाथ विध्वंस हुआ था। उसी साल गुजरात के ही मोढेरा में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर पर भी हमला हुआ था, उसे तोड़ा गया था। यानि मोढेरा मंदिर विध्वंश को भी इस साल एक हजार साल हुए हैं, जबकि उस समय, इस मंदिर को बने सिर्फ एक ही साल हुआ था। उन्होंने कहा कि, 1025 में इस मंदिर का निर्माण राजा भीमदेव ने कराया था। इसलिए, मोढेरा भी आज ना केवल सूर्य मंदिर के लिए जाना जाता है, बल्कि गुजरात का ये गांव देश का प्रथम सूर्य ग्राम, सोलर विलेज बन चुका है।

ये भी पढ़ें- ‘इन्हें बिहार छोड़ना पड़ेगा…’, श्याम रजक ने अपराधियों को दी चेतावनी, तेजस्वी के लिए कही ये बात