कुंदन कुमार, पटना। बिहार में बढ़ते अपराध पर जदयू विधायक श्याम रजक की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम रजक ने कहा कि, हमारे ही विधानसभा क्षेत्र के गैराज मालिक को कल रात (26 सितंबर) में गोली मारी गई। उनकी मौत हो गई है। उन्होंने हत्या को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि, अब अपराधियों का एक ही इलाज है। इनको या तो बिहार छोड़ना पड़ेगा या इनका इलाज अब सरकार कठोर तरीके से करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब इन लोगों का एक ही इलाज है। यह लोग अब बिहार छोड़ेंगे या जेल में जाएंगे जरूरत पड़ी तो सरकार कई और बिंदु पर और पुलिस का यार बिंदु पर कार्रवाई के लिए सोचेगी। श्याम रजक ने कहा कि, बिहार में कानून का राज है घटना हुई है। हम स्वीकार करते हैं। यह चिंता का विषय है और पुलिस को कठोर कार्रवाई अब करने की जरूरत है।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा विधान परिषद चुनाव के लिए चार उम्मीदवार तय किए जाने के सवाल पर श्याम रजक ने कहा कि, हम लोग बिल्कुल एक है। आठों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार की जीत होगी। हम लोगों में कोई दिक्कत नहीं है। हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं। भाजपा ने अपने उम्मीदवार तय कर लिया है और जल्द इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी। सभी उम्मीदवार मजबूत है और हम लोग जितने जा रहे हैं।
बिहार में एक बार फिर बाढ़ को लेकर अलर्ट के मामले पर श्याम रजक ने कहा कि, सरकार पूरी तरह तैयार है। प्रशासन तैयार है। हम लोगों ने पिछले बार भी जब बाढ़ आया था, तो लोगों को सहायता दिया था और इस बार भी अगर स्थिति खराब होती है तो सरकार पूरी तरीके से लोगों को सहायता हर स्तर पर कराएगी।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, तेजस्वी यादव के बोलने का कोई मतलब नहीं है। अगर तेजस्वी यादव को लगता है कि बिहार सरकार के पास पैसा नहीं है, तो सूचना के अधिकार के तहत इनफॉरमेशन लें। उनको पता चल जाएगा कि बिहार के पास पैसा है या नहीं है।
अनंत सिंह और नीरज कुमार के बीच विवाद और अनंत सिंह के समर्थन अनुज को जन सुराज का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर उन्होंने कहा हमारी पार्टी चुनाव जीतेगी। कौन किसको समर्थन कर रहा है। हमारे पार्टी में कोई भी विवाद नहीं है।
ये भी पढ़ें- ‘सिर्फ भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहा विपक्ष’, इंडिया गठबंधन की बैठक पर संजय सरावगी का हमला


