प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को गुजरात के सोमनाथ मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के 75 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा- आज का दिन एक और वजह से भी खास है। आज के ही दिन 11 मई 1998 को देश ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। तब हमारे वैज्ञानिकों ने भारत के सामर्थ्य को क्षमता को दुनिया के सामने रखा। जिसके बाद दुनिया में तूफान आ गया। दुनिया कहने लगी कि भारत, इसकी ये हैसियत…कौन होता है भारत जो परमाणु परीक्षण करे। दुनिया की आंखें लाल हो गईं। दुनिया भर की शक्तियां भारत को दबोचने मैदान में उतर गई थीं।
प्रधानमंत्री ने आगे कहा- भारत के लिए सारे रास्ते बंद कर दिए गए। जब दुनिया भर की बड़ी शक्तियां इतना बड़ा आक्रमण करें तो आगे के रास्ते दिखते नहीं हैं। लेकिन हम किसी और मिट्टी के बने हैं, हम डरे नहीं, डटे रहे। पीएम ने कहा भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति नाम दिया था। क्योंकि शिव के साथ शक्ति आराधना ही हमारी परंपरा रही है। मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं।
जिसके नाम में ही सोम हो उसे कौन नष्ट कर सकता है
PM ने कहा- जब चंद्रयान मिशन सफल हुआ और रोवर जिस जगह लैंड हुआ उसका नाम भी शिवशक्ति पॉइंट रखा गया। क्योंकि हमारी आस्था में चंद्रमा शिव से और शिव शक्ति से जुड़े हैं। इसलिए चंद्रमा के नाम से ही इस शिवलिंग को सोमनाथ कहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा- मैं भगवान सोमनाथ के चरणों में नमन करते हुए ऑपरेशन शक्ति की बधाई देता हूं। पिछली बार यहां आने पर मैंने कहा था कि जिसके नाम में ही सोम हो उसे कौन नष्ट कर सकता है?
PM ने कहा- लुटेरों ने सोमनाथ मंदिर को मिटाने का प्रयास किया। वे भौतिक ढांचा बार-बार मिटाते रहे। मंदिर हर बार उठ खड़ा हुआ। क्योंकि तोड़ने वालों को मालूम नहीं था कि हमारा वैचारिक सामर्थ्य क्या है। हम भौतिक शरीर को नश्वर मानने वाले हैं। शरीर के भीतर बैठी आत्मा अविनाशी है। फिर शिव तो सर्वात्मा हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा- इस मंदिर में 75 साल पहले प्राण-प्रतिष्ठा हुई थी। तब एक नई चेतना यात्रा शुरू की थी। आज फिर वही चेतना यात्रा और व्यापक रूप में हमारे सामने है। इसे नई ऊंचाई पर ले जाना है। दादा सोमनाथ का आशीर्वाद साथ रहे, यही प्रार्थना है।
‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ में शामिल हुए पीएम मोदी
गुजरात के सोमनाथ मंदिर के 75 साल पूरे हो गए है। इस अवसर पर सोमनाथ अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत पर्व-2026’ (Somnath Amrit Mahotsav) में पीएम नरेंद्र मोदी ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने 11 तीर्थों का पवित्र जल से महा-पूजा की। पीएम मोदी ने मंदिर के शिखर का अभिषेक किया। 90 मीटर ऊंची क्रेन की मदद से मंदिर के शिखर का अभिषेक किया गया। इस गौरवशाली पल के दौरान चेतक हेलिकॉप्टर ने मंदिर पर फूल बरसाए। वहीं वायुसेना की सूर्यकिरण टीम मंदिर के ऊपर 15 मिनट का एरोबेटिक शो किया। इस मौके पर मंदिर परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

