PM Modi Speech At Red Fort: अगले एक साल में 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल की ट्रेनिंग दी जाएगी। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस (80th Independence day) के मौके पर लाल किले से पीएम मोदी ने बड़ा ऐलान किया। देश को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मैंने एक सपना देखा है। ये सपना 2047 तक विकसित भारत को बनाने का है। हम सभी 2047 तक विकसित भारत बनाकर रहेंगे। 140 करोड़ देशवासियों को पुरुषार्थ से इस लक्ष्य को हासिल करना है। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 12 साल के कामकाज का पूरा हिसाब देश के सामने रखा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे संकल्प भी ऊंचे होने चाहिए, क्योंकि जब सपने ऊंचे होते हैं। संकल्‍प होते हैं तो हमारे सामर्थ्य और प्रयासों की ऊंचाई भी बढ़ती है. तब जाकर हम अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, जब मैं विकसित भारत की बात करता हूँ, जब मैं देश को तेज़ी से आगे ले जाने की बात करता हूं – तो इसका सबसे बड़ा फ़ायदा किसे मिलता है? इन सभी कोशिशों के पीछे सबसे बड़ी प्रेरक शक्ति कौन है? अगर कोई प्रेरक शक्ति है, तो वह मेरे देश के युवा हैं। यह मेरे देश के युवाओं की शक्ति है. विकसित भारत की यात्रा में युवाओं की बहुत बड़ी भूमिका है। आज, लाल किले की प्राचीर से, मैं देश के युवाओं के लिए एक घोषणा करना चाहता हूँ: हमने संकल्प लिया है कि आने वाले एक साल में हम 1 करोड़ युवाओं को AI स्किल ट्रेनिंग देने का काम करेंगे, ताकि हमारे देश के युवाओं में AI के क्षेत्र में भी दुनिया का नेतृत्व करने की क्षमता हो।

आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है

पीएम ने कहा- सप्तधारा की तीसरी शक्ति है टेक्नोलॉजी और इनोवेशन। आज जमाना डेटा सेंटर, एआई, क्वॉंटम का है। इमर्जिंग टेक्नोलॉजी भी हमें चुनौती दे रही हैं। हमें इनोवशन का हब बनना है। भारत की डिजिटल पब्लिक टेक्नोलॉजी को दुनिया के कोने कोने तक पहुंचाना है। हमें इसके लिए प्रयास करने चाहिए।

भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है

पीएम ने कहा- सप्तधारा की छठी शक्ति है ग्रीन इकोनॉमी और ब्लू इकोनॉमी। हमें ग्रीन हाइड्रोजन, रिन्यूबल एनर्जी, एनर्जी स्टोरजे, ग्रीन मोबालिटी, ग्रीन मैन्यूफैक्चरिंग इन ग्लोबल स्केल को पाकर रहना है। हम समस्याओं का समाधान दे रहे हैं। भारत ग्रीन मूवमेंट का सामर्थ्य लेकर चल रहा है। ब्लू इकोनॉमी के लिए हमारे पास लंबा कोस्ट लाइन, फिशरीज , कोस्टल टूरिज्म, कोस्टल टेक्नोलॉजी है इन क्षेत्रों में हम आगे बढ़ सकते हैं।

आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देश आजाद होने के बाद विश्व में सेमीकंडक्टर की चर्चा हो चुकी थी। हमारे यहां भी बातें होती थी लेकिन सेमीकंडक्टर का कोई बड़ा प्लान हम आगे नहीं बढ़ा पाए। आज की डिजिटल दुनिया और तकनीक में हम चिप का महत्व समझते हैं। कोई भी इलेक्ट्रॉनिक सामान होगा, हर किसी में चिप अनिवार्य है। इसके बिना दुनिया थम जाए ऐसी स्थिति पैदा होती है। इसलिए भारत ने आत्मनिर्भर होने की दिशा में अपना सेमीकंडक्टर प्लांट लगाया है। 3 प्लांट शुरू हो गए हैं। आने वाले 7-8 साल में और प्लांट शुरू होने वाले हैं।

हमारा लक्ष्य 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता’

प्रधानमंत्री ने बताया कि ऊर्जा सुरक्षा आज की जरूरत है. इसे हासिल करने का एक अहम जरिया परमाणु ऊर्जा है। संसद में SHANTI एक्ट पास होने के साथ, हमने अपने लक्ष्य को पाने के लिए एक ढांचा तैयार कर लिया है। हमारा लक्ष्य 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करना है। इस दशक में 5 परमाणु रिएक्टर काम करना शुरू कर देंगे। पीएम मोदी ने बताया कि अब energy के बिना भी नई दुनिया को चलाना मुश्किल है. इसलिए हमें chip, AI और डेटा सेंटर के लिए बहुत बड़ी मात्रा में बिजली की जरूरत पड़ेगी। Energy Security हमारे समय की मांग है। इसलिए हमने पहले से ही उस दिशा में एक के बाद एक मजबूत कदम उठाए हैं।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m