ऑस्ट्रेलिया यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को सुबह सुबह दुनिया के सबसे ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में से एक, मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) पहुंचे. वे ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान स्टीव वॉ भी MCG पर मौजूद रहे. इस दौरान PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मैस्कॉट ‘रूबी द रू’ (Ruby the Roo) से मुलाकात की.

इस दौरान भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्पोर्ट्स डिप्लोमेसी को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया. इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच खेल सहयोग को बढ़ाने के लिए एक बेहद ऐतिहासिक फैसला लिया गया.

पीएम मोदी ने कहा कि इस साल के अंत दिसंबर में ऑस्ट्रेलिय की विश्व प्रसिद्ध टी-20 लीग बिग बैश लीग का आयोजन भारत के दक्षिण राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में किया जाएगा. 2032 ब्रिस्बेन ओलंपिक व भारत की 2036 ओलंपिक की दावेदारी जैसे बड़े ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स को लेकर मिलकर काम करने पर चर्चा हुई.

ऑस्ट्रेलिया की मशहूर टी-20 लीग ‘बिग बैश लीग’ (BBL) इस साल के दिसंबर में चेन्नई में आयोजित होगा और इसी के साथ ही यह इतिहास भी बन जाएगा कि कोई विदेशी क्रिकेट लीग भारत की धरती पर अपना मैच खेलेगी.

जानकारी के मुताबिक इस खेल का आयोजन पूरे भारत देश में होगा. यह लीग भारत में होने वाले सप्ताह भर के जी-डे नमस्ते समारोह का मुख्य आकर्षण होगी. जिसमें ऑस्ट्रेलियाई संस्कृति, व्यवसाय और खेल से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी. 

पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में कहा कि MCG में आकर किसी भी भारतीय के मन में दो भावनाएं, एक भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच का रोमांच, और दूसरा क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि एक साझा जुनून है की भावनाएं एक साथ आती हैं.

इससे पहले मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचने पर पीएम मोदी का बेहद गर्मजोशी से स्वागत किया गया. इस दौरान उन्होंने मैदान पर मौजूद युवा क्रिकेटरों से मुलाकात की. खिलाड़ियों की जर्सी पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m