प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अलग-अलग मौकों पर मिले खास और ऐतिहासिक उपहारों की ई-नीलामी 17 सितंबर से जारी है। इस बार करीब 1,500 स्मृति चिन्ह और कलाकृतियों को नीलामी के लिए रखा गया है। इनमें से 73 खास वस्तुओं को दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट (NGMA) में प्रदर्शित किया गया है। प्रदर्शनी सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक देखी जा सकती है।

राम मंदिर से लेकर गोंड कला तक खास उपहार

ई-नीलामी में देश की समृद्ध कला, संस्कृति और विरासत को दर्शाने वाली कई अनूठी वस्तुएं शामिल हैं। इनमें राम मंदिर की प्रतिकृति, रॉयल नेवी के पोत HMS Victory का मॉडल, काकतीय कला तोरणम की चांदी की प्रतिकृति, जरदोजी कढ़ाई और गोंड कलाकृतियां प्रमुख हैं।

कर्नाटक से प्रधानमंत्री मोदी को मिले भगवान राम के चांदी के स्मृति चिह्न का बेस प्राइस 13.50 लाख रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, काकतीय कला तोरणम की चांदी की प्रतिकृति की शुरुआती कीमत 9 लाख रुपये है। गोंड कलाकृति के लिए बेस प्राइस 7.50 लाख रुपये रखा गया है।

pm modi gifts auction

गोंड कला की ‘ट्री ऑफ लाइफ’ भी शामिल

इस बार नीलामी में 50 वस्तुओं को ‘हीरो ऑब्जेक्ट्स’ के तौर पर चिन्हित किया गया है। इनमें गोंड कला की प्रसिद्ध ‘ट्री ऑफ लाइफ’ पेंटिंग शामिल है, जिसकी शुरुआती कीमत 7.50 लाख रुपये है। इसके अलावा 99.99 फीसदी शुद्ध सोने की परत वाली राधा-कृष्ण कलाकृति का बेस प्राइस 5.40 लाख रुपये रखा गया है।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ई-नीलामी से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए लोगों से इसमें भाग लेने की अपील की है। नीलामी से प्राप्त राशि ‘नमामि गंगे’ अभियान में खर्च की जाएगी।

pm modi gifts auction

PM Mementos की आधिकारिक वेबसाइट पर लगाएं बोली

जो लोग प्रधानमंत्री को मिले इन खास स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं, वे PM Mementos की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण और बोली की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m