डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के तीन बड़े मीडिया संस्थानों को व्हाइट हाउस में आने से रोक दिया था. CNN, MS NOW और पॉलिटिको पर बैन लगाया गया है. जिसके बाद अमेरिका के बड़े टीवी चैनलों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यक्रमों की साझा लाइव कवरेज रोक दी है. अमेरिका के तीनों नेशनल न्यूज आउटलेट्स ने बैन के खिलाफ ‘फर्स्ट अमेंडमेंट’ के तहत कोर्ट में मुकदमा दायर किया है. अमेरिकी फेडरल जज टिमोथी केली ने CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस में दोबारा प्रवेश देने का आदेश दिया है. 

ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी फेडरल कोर्ट में एक अहम कानूनी दलील पेश की और कहा कि राष्ट्रपति के पास सुरक्षा कारणों से पत्रकारों को व्हाइट हाउस परिसर में आने से रोकने का संवैधानिक अधिकार है.

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने के फैसले को कोर्ट से झटका लगा है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और Politico को व्हाइट हाउस से बैन करने के फैसले पर अब कोर्ट में सुनवाई हुई है. अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट जज टिमोथी केली ने कहा कि पहली नजर में ऐसा लगता है कि मीडिया संस्थानों को बैन से पहले अपनी बात रखने का पर्याप्त मौका नहीं दिया गया.

फेडरल जज टिमोथी केली ने ट्रंप प्रशासन को तीनों मीडिया संस्थानों के पत्रकारों की व्हाइट हाउस पहुंच तुरंत बहाल करने का आदेश दिया है. जज केली ने अपने फैसले में कहा कि सरकार को किसी व्यक्ति से संवैधानिक रूप से सुरक्षित अधिकार छीनने से पहले उसे नोटिस और अपनी बात रखने का मौका देना चाहिए. तीनों मीडिया संस्थानों ने कोर्ट से मांग कि थी की उनकी व्हाइट हाउस में एक्सेस को तुरंत बहाल किया जाय.

न्याय विभाग ने तर्क दिया कि व्हाइट हाउस में संविधान का फर्स्ट अमेंडमेंट प्रेस की स्वतंत्रता देता है, लेकिन यह पत्रकारों को बिना अनुमति व्हाइट हाउस या संवेदनशील सरकारी परिसरों में प्रवेश करने का असीमित अधिकार नहीं देते है. ट्रंप प्रशासन की ओर से कोर्ट में कहा गया कि व्हाइट हाउस में मीडिया की पहुंच कोई अधिकार नहीं बल्कि एक सुविधा है.

अमेरिकी कोर्ट ऑफ अपील्स के दो पुराने फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि इन फैसलों के मुताबिक व्हाइट हाउस प्रेस एक्सेस वापस लेने से पहले पत्रकारों और मीडिया संस्थानों को उचित प्रक्रिया के तहत अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए.

यह विवाद ट्रंप और अमेरिकी मीडिया के बीच बढ़ते टकराव के बीच सामने आया है. बैन के बाद कई बड़े अमेरिकी टीवी नेटवर्क ने विरोध में व्हाइट हाउस की साझा वीडियो कवरेज भी रोक दी थी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m