देश के चार राज्यों में आए एमएलसी चुनाव नतीजों में कांग्रेस को एक भी सीट नसीब नहीं हुई है. इसी पर PM नरेंद्र मोदी ने 4 राज्यों में हुए MLC चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस पर बड़ा तंज कसते हुए पोस्ट के माध्यम से पूछा कि बैलेट पेपर पर हुए चुनावों पर कितने सीटें जीती? अब पीएम मोदी के पोस्ट पर कांग्रेस ने प्रतिक्रिया दी है. राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि पीएम मोदी आगामी होने वाला चुनाव भी बैलेट पेपर से कराने का वादा करें.
वहीं, ऐसे में CJP भी कहाँ चुप रहने वाली. पीएम के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए आशुतोष रांका ने सवाल उठाया कि क्या प्रधानमंत्री मोदी भविष्य के सभी चुनाव मतपत्रों (बैलेट पेपर) के माध्यम से कराने के लिए तैयार है.
देश के 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर हुए चुनाव के बाद आए नतीजों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर तंज कसा. अब इस पर कांग्रेस को जबरदस्त मिर्ची लगी है, जिसपर प्रतिक्रिया देते हुए राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने कहा है कि पीएम मोदी आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें.
राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘अगर नरेंद्र मोदी को इतना ही भरोसा है कि चुनाव नतीजों पर EVM का कोई असर नहीं पड़ता, तो उन्हें सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कामों से BJP की चुनावी ताकत साबित करनी चाहिए.
सांसद पवन खेड़ा ने अपनी पोस्ट के माध्यम से मांगें रखी हैं. जिसमें पहली मांग है कि आगे होने वाले सभी लोकसभा और आगामी विधानसभा चुनाव बैलेट पेपर से कराने का वादा करें. दूसरी मांग के तौर पर कहा है कि SIR को रोकें और मतदाता सूची से अवैध रूप से हटाए गए 13.3 करोड़ मतदाताओं के नाम वापस जोड़ें. आगे अपनी मांगों में कहा है है कि ज्ञानेश गुप्ता को पद से हटाएं.
वहीं, पीएम के तंज पर कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका ने सवाल पूछा है कि क्या सरकार सभी चुनाव बैलेट पेपर से कराने के लिए तैयार है?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद यानी MLC चुनावों के नतीजों पर कांग्रेस को घेरा था. उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक में कुल 28 सीटों पर चुनाव हुए थे और इनमें कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

