सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में एक नाबालिग ने दूतावास की सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. सुरक्षाकर्मियों ने नाबालिग हमलावर को  गोली मार दी, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई है. सर्बिया के गृहमंत्री ने आगे बताया कि पुलिस ने ‘आत्मरक्षा के तहत’ हमलावर को तत्काल खत्म कर दिया. वहीं सुरक्षाकर्मी को मामूली चोटे आई हैं. हमलावर ने पुलिसकर्मी पर हमला करते समय ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए थे.

राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को इजराइली दूतावास के बाहर एक नाबालिग ने दो चाकू लेकर पुलिसकर्मी पर हमला कर दिया. गृह मंत्री ने घटना को आतंकी हमला मानते हुए देश में सुरक्षा अलर्ट का स्तर बढ़ा दिया है.

सर्बियाई पुलिस ने बुधवार को बताया कि राजधानी बेलग्रेड स्थित इजरायली दूतावास के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात जानलेवा हमला किया गया. लेकिन आधी रात को जवाबी कार्रवाई में वो मौके पर ही मारा गया। हालांकि सर्बिया की पुलिस ने नाबालिग की पहचान जाहिर नहीं की है.

सर्बिया के गृह मंत्री इविका डाचिच ने बताया कि पुलिस इस घटना को आतंकी हमला मानकर जांच कर रही है. हमलावर ने पुलिसकर्मी पर हमला करते समय ‘अल्लाहु अकबर’ के नारे लगाए थे. घटना के बाद देश में आतंकी खतरे का अलर्ट बढ़ाकर सबसे ऊंचे स्तर पर कर दिया गया है.

वहीं, आतंकी खतरे का अलर्ट जारी करते हुए इजरायली दूतावास की सुरक्षा काफी बढ़ा दी गयी है. डासिक ने भी नाबालिग हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है. डासिक ने बताया है कि सर्बिया की सुरक्षा एजेंसियां ​​हमलावर पर नजर रख रही थीं। उन्होंने कहा है कि आरोपी हमलावर इस्लामिक स्टेट का समर्थक था. इंस्टाग्राम पर इस्लामिक स्टेट के समर्थन पर उसका झंडा लगा रखा था.

सर्बियाई मंत्री के अनुसार वो और पुलिस महानिदेशक, जनरल ड्रैगन वासिलजेविच, घायल जेंडरमेरी अधिकारी से मिलने गए थे. सुरक्षाकर्मी की हालत ठीक है. घटना के बाद पुलिस ने दूतावास के आसपास के इलाके को घेर लिया. घटनास्थल की तस्वीरों में दूतावास के बाहर सुरक्षा चौकी और आसपास तैनात हथियारबंद पुलिसकर्मी दिखाई दिए.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m