चंडीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चंडीगढ़ पहुंचते ही सौगातों की झड़ी लगा दिए. चंडीगढ़ में मोदी का मैजिक नजर आया. लाखों की भीड़ प्रधानमंत्री की एक झलक पाने को उत्सुक नजर आई.
प्रधानमंत्री ने चंडीगढ़ वासियों को 4700 करोड़ की सौगात मिली है. आज चंडीगढ़ के पंजाब इंजीनियर कॉलेज में पीएम मोदी का प्रोग्राम रखा गया है. इस दौरान पीएम ने PGI में प्रोजेक्टों का शिलान्यास का उद्घाटन किया, जिसमें 6 लेन अम्बाला-चंडीगढ़ ग्रीन फील्ड हाईवे का शिलान्यास, PGI एवांस्ड न्यूरोसाइंस सेंटर का उद्घाटन किया.इस दौरान पीएम मोदी ने चंडीगढ़ में नए MBBS कॉलेज को मंजूरी दी है.
देश के लिए डेवलपमेंट का मॉडल है चंडीगढ़
चंडीगढ़ में पहुंचे पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, चंडीगढ़ एक सिटी नहीं बल्कि देश के लिए डेवलपमेंट का एक मॉडल रहा है.वहीं चंडीगढ़ की जहां पहचान सेहत सुविधाएं हैं वहीं इसकी पहचान है मां चंडी का आर्शीवाद, इसलिए चंडीगढ़ का विकास हमारी प्राथमिकता रहा है.
पड़ोसी राज्यों को होगा फायदा
मोदी ने कहा कि, चंडीगढ़ के विकास से पड़ोसी राज्यों को बहुत फायदा हुआ है, क्योंकि चंडीगढ़ पंजाब, हिमाचल, हरियाणा को आपस में जोड़ता है. उन्होंने कहा कि, जब वह चंडीगढ़ में रहते थे तो उन्हें पीजीआई जाने रहता था.उन्होंने कहा कि, वह 2025 में PGI के दीक्षां समारोह में आया था.आज उन्हें वर्चुअली मिलने का मौके मिला है. मोदी ने चंडीगढ़ आईपीएस इंद्रजीत सिंह सिद्धू की सराहना करते हुए कहा कि, उनकी पहचान स्वच्छता सिपाही की बनी हुई है.उन्हें पदम सम्मान से भी सम्मानित किया गया.
चंडीगढ़ में नए MBBS कॉलेज को मंजूरी
आज पीएम मोदी ने नए MBBS कॉलेज को मंजूरी दे दी है. उन्होंने कहा कि, देश में स्वास्थ्य सेवाएं अब हर नागरिक का अधिकार बनती जा रही है.पहले मेडिकल कॉलेज और एमबीबीएस सीटें कम होने के कारण युवाओं को डाक्टर बनने का मौका नहीं मिलता था. शिक्षा का तेजी से विस्तार करते हुए नए MBBS कॉलेज को मंजूरी मिल चुकी है, जहां पर जल्द से जल्द पढ़ाई भी शुरू होगी. पीए मोदी ने कहा कि, चंडीगढ़ में शिक्षा और रिसर्च का बड़ा केंद्र है। आने वाले समय में जहां पर यही संस्थान स्टार्टअप और नई तकनीक के हब बनेंगे.
- बिहार में एकाउंटर में विपक्ष ने उठाए सवाल, कहा – साधारण लोग को अपराधी घोषित करके मारी जा रही गोली
- दिवाली स्पेशल सूरन की सब्जी रेसिपी-स्वाद के साथ परंपरा का भी मिलेगा संगम, जानें बनाने का आसान तरीका
- मिडटर्म इलेक्शन में हार के बाद ट्रंप का पहला बड़ा एक्शनः सूसी वाइल्स की जगह स्टीफन मिलर बनें व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ
- दिवाली के प्रदूषण से सिर्फ फेफड़ों को नहीं,त्वचा को भी होता है नुकसान, इन 3-4 दिनों में ऐसे रखें अपनी स्किन का ख्याल
- बल्लभगढ़ देश में दूसरे नंबर पर कैसे पहुंचा? AQI 397 के पीछे जाम और कूड़ा

