Pahalgam Terror Attack Anniversary: आज यानी 22 अप्रैल 2026 को पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी है। एक साल पहले (22 अप्रैल 2025) आज के ही दिन पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हमला कर 26 निर्दोष पर्यटकों कही हत्या कर दी थी। पहलगाम आतंकी हमले की बरसी पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने हुंकार भरी है। प्रधानमंत्री मोदी ने मृतकों को याद करते हुए पाकिस्तान को फाइनल अल्टीमेटम दिया है।
पीएम मोदी ने हमले में मारे गए लोगों को याद करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा- पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में मारे गए बेगुनाह लोगों को याद कर रहा हूँ। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी दुआएं उन दुखी परिवारों के साथ भी हैं जो इस नुकसान से उबर रहे हैं।
उन्होंने पाकिस्तान को इशारों-इशारों में अल्टीमेटम देते हुए लिखा कि- एक देश के तौर पर, हम दुख और इरादे में एक साथ खड़े हैं। भारत किसी भी तरह के आतंक के आगे कभी नहीं झुकेगा। आतंकवादियों के घिनौने इरादे कभी कामयाब नहीं होंगे।
एक दिन पहले भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दिया था मैसेज
बरसी से क दिन पहले भारतीय सेना (Indian Army) ने पाकिस्तान (Pakistan) को खास मैसेज दिया था। इंडियन आर्मी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- जब इंसानियत की सीमाएं लांघी जाती हैं, तो जवाब निर्णायक होता है। भारत भूलता नहीं है। न्याय मिल गया है। भारत एकजुट है। रतीय सेना ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट किया है, जिसमें आतंकियों और उनके रहनुमाओं को चेतावनी दी है। पोस्ट के साथ जारी तस्वीर में सिंदूर और भारत का नक्शा दिखाया गया है, जिसकी थीम ऑपरेशन सिंदूर से जुड़ी है।
बता दें कि ‘मिनी स्विट्जरलैंड पहलगाम के बैसरन की खूबसूरत वादियां, 22 अप्रैल 2025 की दोपहर अचानक चीखों और बारूद के धुएं से भर गईं। आतंकियों की गोलियां पहली बार धर्म पूछ-पूछकर लोगों का सीना छलनी कर रहा था। कायर आतंकियों के इस हमले ने 26 जिंदगियां खत्म कर दीं। कई घरों के चिराग बुझ गए थे। किसी का सुहाग छिन गया तो किसी ने अपने चराग को आंखों के सामने मरते देखा। आज भी उस मंजर को याद कर रूह कांप जाती है। रूंह कंपा देने वाली आतंकी हमले की 22 अप्रैल को पहली वर्षी है। पहली वर्षी के साथ ही मुरझाया जख्म एक बार फिर ताजा हो गया है।
भारत का ऑपरेशन सिंदूर
पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7 मई 2025 को भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च करते हुए पाकिस्तान और पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले कश्मीर में स्थित आतंकियों और उनके ठिकानों को निशाना बनाया था। भारत की इस कार्रवाई में सैकड़ों आतंकी मारे गए थे। भारतीय हमले के जवाब में पाकिस्तान ने भी पलटवार किया और चीनी हथियारों के दम पर भारत पर हमले किए थे। इसके जवाब में भारत ने कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के कई एयर डिफेंस सिस्टम और एयर स्ट्रिप को मिट्टी में मिला दिया था।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

