स्पेन में एक बड़ा सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रों सांचेज की पत्नी भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में मुकदमे का सामना कर रही हैं. स्पेन की एक अदालत ने प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज के भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में ट्रायल शुरू करने का आदेश देते हुए मुकदमा पूरा होने तक स्पेन छोड़ने से भी रोक दिया है. उन्हें महीने में 2 बार कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया गया है. 

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज की पत्नी बेगोना गोमेज पर रसूख का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं. जज ने उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने का भी आदेश दिया है.

स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रों सांचेज की पत्नी और फर्स्ट लेडी बेगोना गोमेज कानूनी शिकंजे में फंस गई हैं. कोर्ट की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, जज कार्लोस पेनाडो ने गोमेज को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और फैसला आने तक महीने में 2 बार अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. 

स्पेन PM पेद्रो सांचेज की पत्नी पर चलेगा भ्रष्टाचार का केस, देश छोड़ने पर  पाबंदी, पासपोर्ट जमा करने का आदेश | Spain Pm Pedro Sanchez Wife Begona  Gomez Corruption Trial ...

इन्वेस्टिगेटिंग जज पेइनाडो ने कहा कि बेगोना गोमेज पर गोमेज पर गबन, प्रभाव का गलत इस्तेमाल, कारोबारी भ्रष्टाचार और सरकारी धन के दुरुपयोग जैसे आरोप हैं, साथ ही रसूख का गलत इस्तेमाल करने और भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं, लिहाजा उनको आदेश दिया जाता है कि वह अपना पासपोर्ट सरेंडर कर दें.

अदालत ने अपने आदेश कहा कि सभी बॉर्डर पोस्ट और सिविल-मिलिट्री एयरपोर्ट्स को आदेश जारी किए जाएंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि गोमेज देश छोड़ने पर लगे प्रतिबंध का पलन करें. हालांकि अभी ट्रायल की कोई तारीख तय नहीं हुई है.

इसके बाद स्पेन में विपक्ष ने सांचेज की सोशलिस्ट सरकार से इस्तीफा देने की मांग कर दी है. अदालत के फैसलें आने के बाद से ही राजनीति में जोरदार हंगामा शुरू हो गया है.

Spain pm wife begona sanchez corruption trial to appear court twice a month  and varred from foreign travel | भ्रष्टाचार में फंसी स्पेन के प्रधानमंत्री की  पत्नी, महीने में 2 बार कोर्ट

आपको बताते चले कि सांचेज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आलोचक रहे हैं और अगले साल होने वाले चुनाव से पहले उन्हें कई तरह की कानूनी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, बेगोना गोमेज ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है. वहीं प्रधानमंत्री सांचेज का कहना है कि यह पूरा मामला उनकी पत्नी के खिलाफ एक साजिश है. सरकार के अधिकारियों ने इस फैसले की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीति से प्रेरित बताया है. 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m