Technology Desk: Poco X8 सीरीज में जल्द एक नया स्मार्टफोन शामिल हो सकता है। कंपनी ने भारत में Poco X8 का टीजर जारी करना शुरू कर दिया है। Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max के बाद यह इस सीरीज का स्टैंडर्ड मॉडल होगा। फोन की लॉन्च डेट और सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा अभी नहीं किया गया है।
Flipkart पर लाइव हुआ Poco X8 का पेज
Poco X8 के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर एक डेडिकेटेड लैंडिंग पेज लाइव हो गया है। इससे संकेत मिलता है कि भारत में लॉन्च के बाद फोन को Flipkart के जरिए बेचा जाएगा।
टीजर में फोन का बैक पैनल दिखाई दे रहा है। इसमें राउंडेड कॉर्नर्स वाला चौकोर कैमरा मॉड्यूल नजर आता है। फोन में दो रियर कैमरे वर्टिकल पोजिशन में दिए गए हैं और इनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद है। फोन के दाएं किनारे पर पावर और वॉल्यूम बटन दिखाई देते हैं।

Poco X8 की लॉन्च डेट
कंपनी ने अभी Poco X8 की लॉन्च डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ लीक्स में दावा किया गया है कि फोन को सितंबर की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ Poco X8 Power को भी पेश किए जाने की बात कही जा रही है।
Poco X8 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
लीक्स के मुताबिक, Poco X8 में Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसका AnTuTu स्कोर करीब 8.3 लाख पॉइंट्स होने का दावा किया गया है।
फोन में 6.83 इंच का AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 3,500 निट्स तक हो सकती है। इसमें Wet Touch 2.0 और Gorilla Glass Victus 2 का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है।
9,000mAh की बड़ी बैटरी
Poco X8 की सबसे खास खूबियों में इसकी बड़ी बैटरी शामिल हो सकती है। लीक्स के अनुसार, फोन में 9,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यह 67W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है।
फोन की बैटरी को 6 साल तक इस्तेमाल के लिए रेटेड किए जाने की भी बात सामने आई है।
कैमरा कैसा हो सकता है?
कैमरा सेटअप की बात करें तो Poco X8 में 50 मेगापिक्सल का OIS सपोर्ट वाला प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
फोन में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा 4 OS अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलने की उम्मीद है।
अन्य संभावित फीचर्स में Hyper AI और Xiaomi इंटरकनेक्टिविटी शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन सभी स्पेसिफिकेशन्स की आधिकारिक पुष्टि Poco की ओर से अभी नहीं की गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


