रूस और यूक्रेन जंग को लेकर पोलैंड के मंत्री ने बहुत बड़ा दावा किया है. दिल्ली में भारत-पोलैंड जॉइंट इकोनॉमिक कमिशन की बैठक में पोलैंड के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर व्लादिस्लाव तेओफिल बारतोशेव्स्की ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन तो यूक्रेन पर परमाणु बम दागने वाले थे कि ऐन वक्त पर पीएम मोदी के कहने पर उन्हें अपने कदम पीछे खींचने पड़े. उन्होंने कहा है कि भारत और रूस के बीच दशकों पुराने रणनीतिक संबंध हैं.

पोलैंड के डिप्टी फॉरेन मिनिस्टर बारतोशेव्स्की का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं, जिनकी सलाह रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गंभीरता से लेते हैं.

पोलैंड के उप विदेश मंत्री व्लादिस्लाव टेओफिल बार्टोशेव्स्की ने बड़ा दावा किया है कि साल 2022 के आखिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यूक्रेन युद्ध में परमाणु हथियार इस्तेमाल करने से रोकने में अहम भूमिका निभाई थी. 

उन्होंने आगे कहा कि अगर दुनिया में कोई रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को मना सकता है तो सिर्फ इकलौता देश भारत है. उन्होंने यह भी उम्मीद जताई है कि रूस और यूक्रेन की जंग भारत के अलावा कोई और भी देश नहीं रुकवा सकता है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक जाने माने और सम्मानित वैश्विक नेता हैं. भारत का रूस के साथ और उससे पहले सोवियत संघ के साथ भी लंबे समय से गहरा रिश्ता रहा है.

बार्टोशेव्स्की ने ईरान को लेकर भारत के रुख की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत ने तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीतिक समाधान का समर्थन किया है. इसी क्रम में उन्होंने आगे कहा है कि सितंबर 2022 में उज्बेकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा था कि आज का युग युद्ध का नहीं है. इस बयान को दुनिया भर में काफी अहम माना गया था.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m