लुधियाना। पंजाब में लगातार नशा का कारोबार बढ़ता नजर आ रहा है। एक ओर पुलिस नशा तस्करी रोकने के लिए लगातार छापे मार रही है, वहीं दूसरी ओर राज्य के तस्कर किसी तरह छुपे तौर पर नशे की सामग्रियां बेच रहे हैं। हाल ही में एक नया मामला सामने आया है जिसमें लुधियाना में महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर पहले भी नशा तस्करी का केस दर्ज है, वही इन्हें अब हेरोइन के साथ में पकड़ा गया है, जिसके बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है।
जानकारी के मुताबिक महानगर में पुलिस द्वारा 3 महिलाओं को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। थाना लाडोवाल के अधीन आते गांव तलवंडी कला की रहने वाली 3 महिलाओं को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान सरबजीत कौर, ममता और कृष्णा देवी के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी महिलाओं पर पहले भी कई मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं।
- MP में अहमदाबाद के शख्स की मौत, होटल में संदिग्ध परिस्थिति में मिली लाश, मचा हड़कंप
- Former BJP MLA Death : पूर्व भाजपा विधायक जागेश्वर राम भगत का निधन, CM साय ने जताया शोक
- प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी प्रेमिका मोबाइल टावर पर चढ़ी, युवक ने दी जान देने की धमकी
- RCB vs CSK IPL 2026: सीजन का बेस्ट स्कोर बनाकर बेंगलुरु ने 43 रनों से जीता मुकाबला, चेन्नई 207 रन पर हुई ऑलआउट, भुवनेश्वर कुमार ने झटके 3 विकेट
- शादी की शहनाई के बीच मौत का मातम: युवती ने प्रेमी से फोन पर की बात, फिर फांसी लगाकर किया सुसाइड

