Belagnj Gang Rape: बिहार के गयाजी जिले में हुए चर्चित ट्रेन गैंगरेप कांड मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर इस शर्मनाक घटना मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस त्वरित कार्रवाई को लेकर लोग पुलिस की एक तरफ सराहना कर रहे हैं, तो वहीं घटना को लेकर लोगों में बेहद नाराजगी भी दिख रही है।
आरोपियों ने ट्रेन में रची साजिश
दरअसल गया-पटना पैसेंजर ट्रेन में यह घटना उस समय घटी, जब ट्रेन में ही पीड़िता की पहचान आरोपियों के साथ हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने पहले बातचीत के दौरान युवती को अपने विश्वास में लिया। इस दौरान उन सभी ने यात्रा के दौरान ही इस पूरी साजिश को रचा।
पांच युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म
इस बीच जब ट्रेन बेलागंज थाना क्षेत्र के नियामतपुर हॉल्ट के पास पहुंची, आरोपियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन को बीच रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने युवती को अपने झांसे में लेते हुए उसे बताया कि उसका भी स्टेशन आ चुका है और उसे भी यहीं उतरना है। पीड़िता उनकी बातों में आ गई और उनके साथ ट्रेन से नीचे उतर गई।
युवती के ट्रेन से उतरते ही चारों युवक युवती को एक सुनसान इलाके में ले गए। यहां पर उन्होंने पहले से ही एक अन्य साथी को बुला रखा था, जहां पर पांचों ने बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के बाद युवती को असहाय अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
सभी पांचों आरोपी गिरफ्तार
वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने एसआईटी का गठन कर मामले की छानबीन में जुट गई। बेलागंज थाने की पुलिस तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और स्थानीय जानकारी के आधार पर ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में चार युवक बेलागंज थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं, जबकि एक आरोपी जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने सभी आरोपियों के मोबाइल को जब्त कर लिया है, जिसका इस्तेमाल कर सभी ने इस साजिश को रचा और अंजाम दिया।
आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस
घटना का खुलासा करते हुए नगर पुलिस अधीक्षक किरण कुमार कोटा ने बताया कि, पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया और तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि इस ऑपरेशन में शामिल पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। यह घटना समाज और सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े करती है। खासकर ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
ये भी पढ़ें- बिहार में लूट की योजना बना रहे 4 अपराधी गिरफ्तार, पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

