इदरीश मोहम्मद, पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना नेशनल हाइवे-39 पर बीती रात रफ्तार के कहर ने पुलिस महकमे के एक उभरते सितारे को हमेशा के लिए बुझा दिया। अजयगढ़ थाने में पदस्थ 26 वर्षीय युवा आरक्षक अभय श्रीवास की एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। यह हादसा 11 और 12 जून की दरमियानी रात करीब 3 बजे स्मृति वन के पास हुआ।

READ MORE: ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 10 लाख की ठगी: शातिर ठगों ने फेसबुक से जोड़कर ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर लगाया चूना, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार 

जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय श्रीवास अपने दोस्त अरविंद सिंह के साथ कार से मनोर ढाबे से खाना खाकर पन्ना लौट रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों और पुलिस की मदद से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान अभय ने दम तोड़ दिया। 

READ MORE: कियोस्क मंजूरी के बदले रिश्वत: सेंट्रल बैंक का सहायक प्रबंधक पकड़ाया, CBI ने 10 हजार की घूस लेते रंगे हाथ दबोचा  

मृतक अभय श्रीवास अपने पिता के निधन के बाद अनुकंपा नियुक्ति पर पुलिस सेवा में आए थे। इस असमय हादसे ने पूरे पुलिस महकमे और परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ​फिलहाल, अज्ञात आरोपी चालक वाहन समेत फरार है। पुलिस ने मर्ग कायम शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर फरार कातिल वाहन की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m