राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में शुक्रवार की शाम रामद्वारा इलाके में मोबाइल पर बात करते हुए आ रहे एक पुलिस आरक्षक ने तेज रफ्तार बाइक से मोपेड सवार महिला और उसकी चार साल की बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि टक्कर मारने के बाद आरोपी आरक्षक मौके से फरार हो गया।
एक पैर में दो जगह गंभीर फ्रैक्चर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज्ञाराम कॉलोनी निवासी रीना (पत्नी चंदन सिंह) शुक्रवार शाम अपनी 4 साल की मासूम बच्ची को मोपेड पर बैठाकर अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रहे एक बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने वाला युवक बाइक चलाते समय लगातार मोबाइल फोन पर बात कर रहा था, जिसके चलते उसका वाहन से नियंत्रण छूट गया और यह हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रीना के एक पैर में दो जगह गंभीर फ्रैक्चर/चोटें आई हैं, जबकि उनकी 4 साल की बच्ची बाल-बाल बच गई और उसे मामूली चोटें आईं।
टक्कर मार कर भागा आरोपी आरक्षक
घायल महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, टक्कर मारने वाला युवक कोई आम नागरिक नहीं, बल्कि पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक आशीष है, जिसकी पिछले साल ही पुलिस सेवा में भर्ती हुई है। घटना के बाद आरक्षक अपनी बाइक समेत मौके से फरार हो गया।
ग्वालियर ट्रक हादसे पर सीएम डॉ मोहन ने जताया दुखः मृतकों के परिजनों को 4- 4 लाख और घायलों को सहायता राशि का ऐलान
समाजसेवियों की मदद से अस्पताल में भर्ती
हादसे के बाद सड़क पर तड़प रही घायल महिला और बच्ची को देखकर आसपास के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसी बीच युवा समाजसेवी आदर्श तिवारी अपने साथियों के साथ तुरंत मौके पर पहुँचे और मानवता दिखाते हुए घायल रीना को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उनका उपचार जारी है। शनिवार को पुलिस ने अस्पताल पहुँचकर घायल रीना के औपचारिक बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी आरक्षक की तलाश और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।
पॉवर गॉसिप: दिल्ली से भी बताया जा रहा है… कलेक्टर के तबादले पर आतिशबाजी… कार्यक्रम में खाली कुर्सियां…
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

