कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में चोरी छिपे रह रहे 13 बांग्लादेशियों को अब वापस सीमा पार भेजने की तैयारी है।क्राइम ब्रांच की टीम सात पुरुषों, तीन महिलाओं और तीन बच्चों को लेकर बॉर्डर के लिए रवाना हुई है। पुलिस ने इन सभी को करीब 20 दिन पहले अलग अलग इलाकों से पकड़ा था। पूछताछ और दस्तावेजों की जांच के बाद अब इन्हें बीएसएफ के हवाले कर बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

डिटेंशन सेंटर में रखा गया था

दरअसल, ग्वालियर पुलिस ने अवैध तरीके से शहर में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को पकड़ा था। इनमें 7 पुरुष, 3 महिलाएं और 2 बच्चे शामिल हैं,पुलिस के मुताबिक इन सभी को करीब 20 दिन पहले पकड़े जाने के बाद दस्तावेजों और पहचान से जुड़ी जानकारी की जांच के लिए डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। जांच पूरी होने के बाद अब इन्हें वापस बांग्लादेश भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया कि इनमें से कुछ लोग अलग अलग जगहों पर मजदूरी और अन्य काम कर रहे थे। पुलिस ने इनकी गतिविधियों और शहर में रहने के दस्तावेजों की भी पड़ताल की।

BSF के हवाले किया जाएगा

बताया जा रहा है कि सीमा पार कराने की प्रक्रिया के तहत क्राइम ब्रांच की टीम इन्हें लेकर रवाना हुई है। बॉर्डर पर पहुंचने के बाद इन्हें BSF के हवाले किया जाएगा, जहां नियमानुसार आगे की कार्रवाई के बाद बांग्लादेश भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके से भारत में प्रवेश करने और पहचान छिपाकर रहने वालों की लगातार निगरानी की जा रही है, कार्रवाई का मकसद सिर्फ अवैध रूप से रह रहे लोगों की पहचान करना नहीं, बल्कि उनकी गतिविधियों और स्थानीय स्तर पर उनके संपर्कों की भी जांच करना है। पकड़े गए 13 बांग्लादेशियों को अब वापस भेजने की कार्रवाई इसी जांच का अगला चरण है।

बता दें कि करीब 20 दिन तक जांच और डिटेंशन के बाद अब इन 13 बांग्लादेशियों को ग्वालियर से क्राइम ब्रांच बॉर्डर तक लेकर जा रही है,जहां बीएसएफ के हवाले करने के बाद इन्हें नियमानुसार वापस बांग्लादेश भेजा जाएगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m