सोनू वर्मा, नूंह।फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र में सीएस स्टाफ ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी 12 बोर बंदूक, एक जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान हबीब पुत्र इब्राहिम और जाफर पुत्र रुस्तम निवासी गांव भोंड, थाना सिटी फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया। बरामद हथियार अवैध रूप से रखा गया था। इस मामले में Haryana Police ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की गहन जांच जारी है।