राज्य सरकार पुलिस कर्मियों के कल्याण और उनके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है. इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जनपद टिहरी गढ़वाल के अंतर्गत पुलिस विभाग को आवंटित आवासीय भवन संख्या-12, सी-ब्लॉक टाइप-3 के समीप स्थित 90 वर्ग मीटर रिक्त भूमि को पुलिस विभाग के कल्याणार्थ निःशुल्क आवंटित किए जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी है.
इस संबंध में प्रमुख सचिव डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम द्वारा जिलाधिकारी एवं पुनर्वास निदेशक, टिहरी बांध परियोजना, नई टिहरी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. शासन ने निर्देशित किया है कि नियमानुसार भूमि का निःशुल्क आवंटन सुनिश्चित करते हुए की गई कार्रवाई से शासन को भी अवगत कराया जाए.
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में चौतरफा विकास! CM धामी ने विकासकार्यों के लिए स्वीकृत की करोड़ों की राशि, जानिए कहां-कितना पैसा किया जाएगा खर्च
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि इससे पुलिस विभाग को आवश्यक आधारभूत सुविधाओं के विकास में सहायता मिलेगी और पुलिस कर्मियों के कल्याण से जुड़ी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा.
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. वहीं सार्वजनिक निकाय-उपक्रमों में सिविल-पारिवारिक पेंशनरों को 1जनवरी 2026 से महंगाई राहत की वर्तमान दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.


