देहरादून. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद हरिद्वार में पुलिस चौकी सुल्तानपुर के प्रशासनिक भवन का निर्माण किए जाने के लिए 241.48 लाख के सापेक्ष प्रथम किस्त में 96.59 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने के साथ ही जनपद देहरादून के न्यू कैंट मार्ग में 1.650 किमी मार्ग को 2 लेन से 3 लेन में अपग्रेड करने के लिए यूटिलिटी शिफ्टिंग व वाटर सप्लाई लाईन की शिफ्टिंग कार्य के लिए 11.95 करोड़ की योजना स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें- उत्तरकाशी में भरभराकर गिरा पहाड़ का बड़ा हिस्सा, प्रशासन ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग के अन्तर्गत कुंभ मेला-2027 के तहत हरिद्वार ज़िले में चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, गौरीशंकर इलाके में गंगा नदी के बाएं किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किए जाने के लिए 98.18 करोड़ और चंडी घाट के डाउनस्ट्रीम, बैरागी कैंप क्षेत्र में गंगा नदी के दाहिने किनारे पर घाट और आस्था पथ का निर्माण किए जाने के लिए 115.91 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.

इसे भी पढ़ें- आसमान से आई आफत के चलते उत्तराखंड में 135 सड़कें बंद, बारिश और भूस्खलन से आवागमन प्रभावित

मुख्यमंत्री द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के भूतपूर्व सैनिकों के आश्रित छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग, मेडिकल एवं पी.एच.डी. की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति के भुगतान के लिए कारगिल शहीद परिवार मुख्यमंत्री सहायता कोष से 36.84 लाख की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है. वहीं सार्वजनिक निकाय-उपक्रमों में सिविल-पारिवारिक पेंशनरों को 1जनवरी 2026 से महंगाई राहत की वर्तमान दर को बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है.