Bihar Crime News: बिहार के गयाजी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल यहां पर महिला सिपाही के साथ प्रेम प्रसंग में दो अलग-अलग थानों के ड्राइवरों के बीच हुए विवाद में एक ड्राइवर ने दूसरे ड्राइवर पर गोली चला दी। आरोप है कि परैया थाने के निजी ड्राइवर गौतम कुमार ने कोतवाली थाना के ड्राइवर नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।
दोनों ड्राइवरों के साथ था महिला सिपाही का अफेयर
मिली जानकारी के अनुसार महिला सिपाही पहले परैया थाने में तैनात थीं, जहां उसका अफेयर दोनों ड्राइवरों (नीरज और गौतम) के साथ चल रहा था। बाद में महिला सिपाही कोतवाली थाना में लिपिक के पद पर तैनात हो गई, जो पितामहेश्वर मोहल्ले में किराए के मकान में रह रही थी।
इस बीच कल शनिवार को परैया थाने का ड्राइवर गौतम कुमार महिला सिपाही से मिलने उसके कमरे पर पहुंचा। इस दौरान वहां पर उसका कोतवाली थाने के ड्राइवर नीरज कुमार के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने के दौरान गौतम ने नीरज कुमार के सीने में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में घायल हुए नीरज कुमार को इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
छानबीन में जुटी पुलिस
घटना की पुष्टि करते हुए सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने बताया कि, इसमें प्रेम प्रसंग का मामला सामने आ रहा है। घटना के बाद परैया थाना के निजी चालक गौतम कुमार को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि, घटना को लेकर सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
सिटी एसपी ने बताया कि, घटना में इस्तेमाल हथियार को लेकर भी पूछताछ चल रही है। उन्होंने कहा कि, प्रथम दृष्टया में यह बात सामने आई है कि महिला सिपाही का दोनों थाना के ड्राइवर से बातचीत हो रही थी। घटना सहित अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें- ‘अपराधियों पर सम्राट सेना का कहर जारी’, बिहार में लगातार हो रहे एनकाउंटर पर NDA नेताओं का बड़ा बयान
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

