सतीश दुबे, डबरा। मध्य प्रदेश के डबरा नगर में इस दिनों अपराधी पुलिस से बेख़ौफ़ नजर आ रहे हैं। लगातार सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ बदमाशों के वीडियो भी मिल रहे हैं। 24 घंटे के अंदर डबरा क्षेत्र में दूसरा वीडियो सामने आया है। यहां दो युवक कार में बैठकर अवैध तमंचे के साथ वीडियो बना रहे हैं। इस वायरल वीडियो में एक युवक नाबालिग है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

READ MORE: बुढ़ापे की लाठी ही बनी मौत: रिटायर्ड बैंक कर्मी का कत्ल, कामवाली महिला ने अपने होटलकर्मी साथी के साथ छड़ी से कर दी हत्या, ऐसे खुला राज

बता दे की डबरा क्षेत्र में युवाओं में अवैध हथियारों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो भी सामने आ रहे, लेकिन पुलिस की कार्रवाई न होने से लगातार अपराध बढ़ रहा है। अब एक कार में बैठे दो युवा फिल्मी गाने पर वीडियो बना रहे हैं। जिसमें वह अवैध तमंचे को लहरा रहे हैं। वीडियो वायरल होने से पुलिस की साख पर भी सवाल खड़े हुए, क्योंकि कल यानि सोमवार को भी एक वीडियो और सामने आया था। जिसमें एक युवक तीन अवैध हथियार रख उनका प्रदर्शन कर रहा था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m