अमित पांडेय, सीधी। विंध्य क्षेत्र में रीवा IG गौरव राजपूत के निर्देश पर लगातार नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीधी पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। जमोड़ी थाना पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 29 पेटी नशीली कफ सिरप जब्त की है। जिसकी कीमत लगभग 7 लाख रूपए बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें : अस्पताल सरकारी, व्यवस्था अपनी! यहां मरीजों के साथ लाना पड़ता है कूलर, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे हैरान

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी के मार्गदर्शन में की गई। थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश त्रिपाठी और उनकी टीम ने यह कार्रवाई सजाहवा नेबुहा कठौली मार्ग स्थित पुलिया के पास की है। मुखबिर की सूचना पर जमोड़ी पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की है।

पुलिस टीम ने मौके से 29 पेटियों से 3480 शीशीयां नशीली कफ सिरप की बरामद की है। पुलिस के मुताबिक इन शीशीयों की कीमत 7 लाख रूपए है। इस कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप का माहौल है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश में है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई जा रही थी। इसके पीछे कौन-कौन से लोग शामिल है।

यह भी पढ़ें : हाईवोल्टेज ड्रामा: बीच सड़क पर भिड़ गईं दो लड़कियां, जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बरामद सामान जब्त कर लिया है। पुलिस टीम ने जांच शुरु कर दी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m