संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश सरकार भले ही स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े दावे करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। विदिशा जिले की लटेरी तहसील के शासकीय अस्पताल से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो सरकारी दावों की पोल खोल रहा है। इस भीषण गर्मी और उमस के बीच अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए ठंडी हवा का कोई इंतजाम नहीं है, जिसके चलते परिजनों को अपने घरों से कूलर लेकर अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें : ‘हे प्रभु मोदी दाता, ऐसी कृपा कीजिए…’ रोड पर ढोलक-मंजीरे लेकर बैठे किसान, भजन गाकर मांगी रात में बिजली

‘गर्मी में अपनी व्यवस्था स्वयं करो’… सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में दो व्यक्ति एक छोटा कूलर उठाकर अस्पताल के अंदर ले जाते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि अस्पताल के वार्डों में पंखे या तो खराब हैं या फिर इस भीषण गर्मी में नाकाफी साबित हो रहे हैं। तड़पते मरीज की हालत देख परेशान परिजन आखिरकार मजबूरन अपने घर से निजी कूलर उठाकर अस्पताल ले आए ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके।

ये भी पढ़ें : कुर्सी का घमंड, अन्नदाता का अपमान! बिजली विभाग के JE ने किसान को दी गालियां, धक्के मारकर शिविर से निकाला

पहले भी विवादों में रहा है लटेरी का यह अस्पताल

लटेरी का यह शासकीय अस्पताल अपनी अव्यवस्थाओं को लेकर नया नहीं है। इससे पहले भी इस अस्पताल पर लापरवाही और बदइंतजामी के कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। एक तरफ सूबे की सरकार स्वास्थ्य के प्रति खुद को बेहद जागरूक बताती है, वहीं दूसरी तरफ जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण और तहसील स्तर के अस्पतालों की यह बदहाली जिम्मेदार कर्मचारियों और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m