दुर्गेश राजपूत, नर्मदापुरम। जनता की सेवा के लिए जिम्मेदार पदों पर बैठे अधिकारी अब खुद को ‘माई-बाप’ समझने लगे हैं। ऐसा ही एक शर्मनाक मामला नर्मदापुरम जिले के पिपरिया से सामने आया है, जहां बिजली विभाग की लापरवाही की शिकायत करने पहुंचे एक किसान को सरेआम अपमानित होना पड़ा। मलकजरा गांव में आयोजित बिजली शिविर विवाद का अखाड़ा बन गया।

ये भी पढ़ें : राजधानी में बर्थडे पार्टी के बाद शराब के नशे में दौड़ाई कार: 10-12 KM तक राहगीरों-वाहनों और ठेलों को ठोका, कई घायल

शिकायत सुलझाने गए थे किसान, ‘गाली और धक्के’ लेकर लौटे

मिली जानकारी के अनुसार मलकजरा गांव में बिजली से जुड़ी समस्याओं के निराकरण के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया था। किसान अपनी जायज समस्याओं को लेकर अधिकारी के पास पहुंचे थे। लेकिन समस्या का समाधान करने के बजाय बिजली विभाग के जेई (JE) महेंद्र सिंह गौंडे अपना आपा खो बैठे। आरोप है कि जेई ने किसान के साथ न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि बदसलूकी करते हुए उन्हें धक्के मारकर शिविर से बाहर निकलवा दिया।

सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हैं कई शिकायतें, फिर भी बुलंद हैं हौसले

हैरानी की बात यह है कि जेई महेंद्र सिंह गौंडे के खिलाफ पहले भी सीएम हेल्पलाइन (CM Helpline) पर कई शिकायतें दर्ज हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने के कारण अधिकारी के हौसले बुलंद हैं। जनता के टैक्स से वेतन पाने वाले जिम्मेदार अधिकारी का यह रवैया व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

ये भी पढ़ें : श्योपुर में बवाल: जमीन विवाद में आदिवासी की गोली मारकर हत्या, लाठी-डंडे लेकर थाने पहुंचे ग्रामीणों ने की तोड़फोड़, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

किसानों में भारी आक्रोश, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल

शिविर में किसान के साथ हुए इस दुर्व्यवहार का वीडियो सामने अने के बाद क्षेत्र के किसानों में भारी आक्रोश है। किसान संगठनों और ग्रामीणों ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ तत्काल सख्त दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m