संजय पाटीदार, भोपाल। राजधानी भोपाल में शनिवार रात तेज रफ्तार और बेकाबू कार ने शहर के कई इलाकों में अफरा-तफरी मचा दी। शराब के नशे में धुत युवकों ने करीब 10 से 12 किलोमीटर तक कार दौड़ाते हुए सड़क पर सामने आए कई वाहनों, ठेलों और राहगीरों को टक्कर मार दी। हादसों में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है, हालांकि देर रात तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, कीर्ति मेडिकल इलाके से शुरू हुआ उत्पात अशोका गार्डन, अयोध्या नगर, मीनाल और कोलार रोड तक जारी रहा। यह घटना रात करीब नौ दस बजे के बीच की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्वा दुबे, आदित्य, तुषार खरे और संभव जायसवाल समेत कुछ युवक बैरागढ़ इलाके में जन्मदिन की पार्टी मना रहे थे। पार्टी में शराब पीने के बाद सभी युवक टोयोटा हाइराइडर कार से निकले।
ये भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज ? आज दोबारा होगा शव का पोस्टमार्टम, सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को होगी सुनवाई
बताया जा रहा है कि शुरुआत में कार आदित्य चला रहा था, लेकिन स्टेशन क्षेत्र के पास पहुंचने पर उसने वाहन सर्वा दुबे को सौंप दिया। इसके बाद कार तेज रफ्तार में शहर की सड़कों पर दौड़ने लगी। इस दौरान कार ने कई दोपहिया वाहनों, ठेलों और राह चलते लोगों को अपनी चपेट में लिया। इसके कई लोगों के घायल होने की खबर है। घटना के बाद कई इलाकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

