चंकी बाजपेयी, इंदौर। कनाड़िया थाना क्षेत्र मे एक युवती ने जीआरपी थाने में पदस्थ आरक्षक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि दोनों की दोस्ती सोशल मीडिया पर हुई थी। आरोप है कि आरक्षक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाया और लंब समय तक उसका शोषण किया।
ये भी पढ़ें: दिनदहाड़े लॉ छात्रा का अपहरण: कार सवार बदमाश ने वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की तलाश
जानकारी के मुताबिक आरोपी आरक्षक का नाम सचिन चंद्रवंशी है जो जवाहर चौक, कमला नगर भोपाल का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सोशल मीडिया फेसबुक के जरिए हुई थी। दोनों की धीरे-धीरे बातचीत शुरू हुई और एक दूसरे को पसंद करने लगे। इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के समक्ष शादी का प्रस्ताव रखा और उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया।
पीड़िता ने बताया कि सचिन जो कि पुलिस विभाग में आरक्षक है उसने युवती को विश्वास में लेकर कनाड़िया थाना क्षेत्र स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में बुलाया। आरोप है कि वहां उसने शादी का झांसा देकर पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद जब भी पीड़िता विवाह के लिए कहती आरोपी जल्द ही शादी करने का आश्वासन देकर बात टाल देता था।
लंबा समय बीत जाने के बाद जब पीड़िता को यह एहसास हो गया कि यह उसे धोखा दे रहा है। उसने अंतिम बार बात करने का प्रयास किया। युवती ने सचिन से पूछा कि क्या वह उससे शादी करने को तैयार है तो आरक्षक सचिन ने साफ तौर पर इनकार कर दिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म: 70 साल के रिटायर्ड वकील ने की दरिंदगी, नातिन के साथ खेलता देख बिगड़ी नियत
इस बात से आहत पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

