अजयारविंद नामदेव, शहडोल। प्रदेश में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद आखिरकार शहडोल का पुलिस विभाग एक्शन में आया, और शहडोल जिले के बुढार थाना क्षेत्र में हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई ने अवैध शराब के कारोबार की तस्वीर सामने ला दी। 255 किलो महुआ लाहन और 37 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त, जबकि 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

22 सितंबर महाकाल भस्म आरती: त्रिपुंड, चंद्र और बिल्वपत्र से बाबा का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन

दरअसल शहडोल जिले की बुढार पुलिस बुढार थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ लाहन और हाथ भट्ठी शराब बरामद हुई, कुल 255 किलो लाहन और 37 लीटर शराब जब्त कर 6 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई,अब सवाल सिर्फ कार्रवाई का नहीं, बल्कि निगरानी का है। क्या यह कारोबार अचानक शुरू हुआ, या फिर लंबे समय से चल रहा था, अगर विभाग को भनक पहले थी, तो कार्रवाई क्यों नहीं हुई।

MP में विदाई से पहले मानसून दिखाएगा रौद्र रूप: भोपाल समेत 17 जिलों में अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m