परवेज खान,शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी  शहर के ग्वालियर-गुना फोरलेन बायपास स्थित एक होटल में चल रहे जुए के फड़ पर सिटी कोतवाली पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मौके से 1 लाख 65 हजार रुपये नकद, 17 मोबाइल फोन तथा  चार लग्जरी वाहन जब्त किए गए हैं।

READ MORE: जमीन विवाद में 50 साल के शख्स की हत्या: महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, दामाद लापता

इधर, सूत्रों के अनुसार पुलिस की दबिश के दौरान तीन जुआरी बचने के प्रयास में होटल की छत से कूद गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि उनका उपचार शहर के निजी अस्पतालों में कराया गया। हालांकि, कोतवाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में इन घायलों का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। साथ अधिकारी मामले में कैमरे के सामने आधिकारिक तौर पर बाईट देने से बचते रहे।

READ MORE: ‘आई लव यू भाभी’, एक तरफा इश्क में फंदे से झूल गया 20 साल छोटा देवर, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी जान…

इस कार्रवाई को लेकर एक और बड़ा सवाल भी उठ रहा है। स्थानीय सूत्रों का दावा है कि होटल में बड़े स्तर पर जुआ संचालित हो रहा था और मौके पर करीब 20 लाख रुपये की राशि मौजूद थी, जबकि पुलिस ने केवल 1.65 लाख रुपये नकद बरामद होना बताया है। ऐसे में जब्त की गई राशि को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध  जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। वहीं, घायलों और बरामद राशि को लेकर उठ रहे सवालों पर पुलिस की ओर से कोई अलग आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m