Patna News: पटना विश्वविद्यालय में उस वक्त हंडकंप मच गया, जब बुधवार की देर रात पटना पुलिस ने विश्वविद्याल में छापेमारी की। दरअसल विश्वविद्यालय में छात्रसंघ का चुनाव होना है, जिसे लेकर तैयारी की जा रही है। इस बीच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुधवार की देर रात विश्वविद्यालय में छापेमारी की। इस दौरान परिसर से पुलिस ने नशे की हालत में 8 छात्रों को गिरफ्तार भी किया।

नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई। देर रात पीरबहोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न छात्रावासों में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान मिंटो छात्रावास से कुल 8 अभियुक्तों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए युवकों का संबंध पीरबहोर थाना में दर्ज बम कांड से भी जुड़ा हुआ है, जिसमें विस्फोटक अधिनियम की धाराएं लगाई गई हैं।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में से एक का पूर्व से आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी आरोपितों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। छात्रसंघ चुनाव को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और स्थिति पर प्रशासन की नजर बनी हुई है। सीटी एसपी भानुप्रताप सिंह ने इसकी जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- ’80 चुटकी 90 ताल, रगड़ के खैनी मुंह में डाल’, सदन में क्या खा रहे थे सम्राट चौधरी? राजद-कांग्रेस ने VIDEO शेयर करते हुए ली चुटकी