कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। ग्वालियर के बिलौआ में अवैध खनन और ओवरलोड डंपरों के खिलाफ हाईकोर्ट की सख्ती का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है, हाईकोर्ट में मामला उठने के बाद पुलिस ने पहली बार बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया। महज छह घंटे में 150 डंपरों की जांच हुई और 28 डंपर ओवरलोड मिले। अब सवाल ये है कि अगर कुछ घंटों की कार्रवाई में इतने ओवरलोड डंपर मिल गए, तो अब तक इन पर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही थी?

READ MORE: पन्ना में भीषण सड़क हादसा: मैहर से लौट रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बच्चों महिलाओं सहित 31 घायल 

बिलौआ में अवैध खनन और खनिज के परिवहन को लेकर हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया।पुलिस ने शाम प्रमुख चेक पोस्ट और रास्तों पर डंपरों की जांच की। करीब 150 डंपरों को रोककर चेक किया गया, जिसमें 28 डंपर ओवरलोड पाए गए।दरअसल, बिलौआ में अवैध खनन और खनिज के परिवहन को लेकर मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा है। 

READ MORE: एमपी में ‘गुंडाराज’ चरम पर! युवक को सुनसान जगह ले गए हैवान, जमकर बरसाए लात और चांटे

सुनवाई के दौरान प्रशासनिक दस्तावेज और अवैध खनन से जुड़े सवाल उठे थे। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने कार्रवाई तेज की,छह घंटे की चेकिंग में 28 ओवरलोड डंपर मिलने के बाद अब निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। क्योंकि जिस इलाके में कुछ घंटों की चेकिंग में इतनी बड़ी संख्या में ओवरलोड वाहन मिले, वहां नियमित जांच और कार्रवाई कितनी प्रभावी थी, यह भी बड़ा सवाल है। अब पुलिस और खनिज विभाग की कार्रवाई आगे भी जारी रहती है या नहीं, इस पर नजर रहेगी। खासकर बिलौआ में अवैध खनन के साथ-साथ ओवरलोड और बिना नंबर के डंपरों पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन की अगली रणनीति क्या होगी, यह महत्वपूर्ण होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m