दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ कथित तौर पर बनाए गए आपत्तिजनक वीडियो को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए ऐसे कंटेंट को हटाने की प्रक्रिया चल रही है। जानकारी के अनुसार, पेपर लीक विरोधी प्रदर्शन के दौरान और खासकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद हुए जश्न के समय कुछ वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए थे, जिनमें प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप है।
जंतर-मंतर पर पेपर लीक के विरोध में हुए प्र दर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियों को लेकर दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किए गए भद्दी भाषा, अपशब्दों और आपत्तिजनक टिप्पणियों वाले पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स को हटवाया गया है। पुलिस ने ऐसे कंटेंट की पहचान कर संबंधित प्लेटफॉर्म से उन्हें हटाने की कार्रवाई कराई।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस, आपत्तिजनक कंटेंट हटाने के निर्देश
जंतर-मंतर प्रदर्शन और उससे जुड़े घटनाक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर सोशल मीडिया पर डाले गए कथित आपत्तिजनक पोस्ट और वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस की ओर से कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर ऐसे कंटेंट को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शन और हिंसा के दौरान प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा, अपशब्दों और टिप्पणियों वाले कई पोस्ट, वीडियो और कमेंट्स सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए थे। पुलिस अब ऐसे कंटेंट की पहचान कर उन्हें हटाने की प्रक्रिया चला रही है।
सोशल मीडिया कंटेंट की निगरानी जारी, कानून उल्लंघन की भी जांच
सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम लगातार ऐसे पोस्ट, वीडियो और टिप्पणियों पर नजर बनाए हुए है, जिनमें कथित तौर पर आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की निगरानी आगे भी जारी रहेगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच का एक अहम पहलू यह भी है कि सोशल मीडिया पर डाले गए किसी कंटेंट में किसी कानून का उल्लंघन हुआ है या नहीं। इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या किसी पोस्ट या वीडियो से सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने या तनाव की स्थिति पैदा होने की आशंका थी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


