Attack on Police: बेखौफ शराब कारोबारियों के मन में पुलिस को लेकर भी कोई खौफ नहीं है। वे पुलिस पर भी हमला करने से परहेज नहीं कर रहे है। ताजा मामला समस्तीपुर जिले से सामने आया है, जहां शराब तस्कर को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर आरोपी और उसके परिजनों ने हमला कर दिया। इस दौरान ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
आरोपी और परिजनों ने किया हमला
पूरा मामला सिंघिया थाना क्षेत्र के बिष्णुपुर डीहा गांव की है। दरअसल पुलिस बीती रात लंबे समय से फरार चल रहे शराब कारोबारी सत्यम कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान आरोपी और उसके परिजनों ने पुलिस का विरोध करते हुए टीम पर रोड़ेबाजी करते हुए ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सत्यम कुमार सिंह ट्रक से बरामद शराब मामले में सिंघिया थाना कांड संख्या 248/25 में नामजद अभियुक्त है, जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। इस बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सत्यम कुमार सिंह गांव आया हुआ है, जिसके बाद पुलिस टीम उस पकड़ने के लिए बिष्णुपुर डीहा पहुंची हुई थी।
छत से फेंके ईंट और पत्थर
पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच आरोपी और उसके परिवार के लोग आक्रामक हो गए। पुलिस टीम पर छत से ईंट और पत्थर से बरसाए गए। अचानक हुए इस हमले में एक ASI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान आरोपी के पिता और भाई के भी घायल होने की खबर है। हालात बिगड़ता देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति संभाला। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।
हमले के बाद फरार हुआ आरोपी
घटना के बाद घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल सभी घतरे से बाहर हैं। वहीं, हमले के बाद आरोपी सत्यम कुमार सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस की अन्य टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इसके साथ ही पुलिस ने घटना में शामिल अन्य कई लोगों की भी पहचान की है। पुलिस उनके खिलाफ भी कानूनी काम में बांधा डालने और पुलिस पर हमला करने को लेकर कड़ी कार्रवाई कर सकती है।
ये भी पढ़ें- पिस्तौल की नोक पर युवक से सोने की चैन, पैसे और मोबाइल की लूट, विरोध करने पर चाकू से किया हमला
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

