हेमंत शर्मा, इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र से पुलिस टीम पर हमले की एक बड़ी घटना सामने आई है। कनाड़िया इलाके की डायमंड कॉलोनी में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर कुछ असामाजिक तत्वों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर की सख्त फटकार के बाद आनन-फानन में एफआईआर (FIR) दर्ज कर चारों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

MP Weather Update: मानसून की रफ्तार धीमी, उज्जैन-देवास समेत 6 जिलों में भारी बारिश, 40 जिलों में येलो अलर्ट

विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हुआ हमला

जानकारी के अनुसार, कनाड़िया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली डायमंड कॉलोनी में एक जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद की स्थिति बनी हुई थी। घटना वाले दिन पुलिस को इस जमीन विवाद की सूचना मिली थी, जिसके बाद स्थिति को संभालने और मामला शांत कराने के लिए पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। लेकिन वहां मौजूद आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही हमला बोल दिया।ह मले में दो आरक्षक विजयपाल सिकरवार और आशीष शर्मा घायल हुए थे।

पुलिस कमिश्नर की फटकार के बाद एक्शन

घटना के बाद शुरुआत में मामले को लेकर ढिलाई बरती जा रही थी, लेकिन जैसे ही यह बात पुलिस कमिश्नर के संज्ञान में आई, उन्होंने कड़ा रुख अपनाया। कमिश्नर की सख्त फटकार के बाद कनाड़िया थाना पुलिस तुरंत हरकत में आई और शासकीय कार्य में बाधा डालने व पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस मामले में संलिप्त चारों आरोपियों मोहसिन मुश्ताक अली2. मोहम्मद अफजल शेख मोहम्मद लियाकत 3. दर्शन राधेश्याम 4.चंदन वर्मा सुरेश वर्मा शामिल है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m