Jaipur Police Constable Kidnapping: गुलाबी नगरी के रामनगरिया इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बदमाशों ने फिल्मी स्टाइल में एक सस्पेंड पुलिस कांस्टेबल का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने न केवल पिस्तौल की नोक पर कांस्टेबल को उठाया, बल्कि उनके साथ बेरहमी से मारपीट कर सवा लाख रुपये भी लूट लिए। इस पूरी वारदात का रोंगटे खड़े कर देने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज भी सामने आया है, जिसमें बदमाशों की बेखौफ हरकत साफ दिख रही है।

साहसी पत्नी ने दांव पर लगाई जान
दरअसल, फुटेज में दिख रहा है कि एक सफेद स्विफ्ट कार अचानक 32 वर्षीय तरुण राज के पास आकर रुकती है। कार से निकले 3-4 नकाबपोश बदमाशों ने गन पॉइंट पर तरुण को जबरन अंदर खींचना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तरुण की पत्नी बाहर दौड़ीं और अपने पति को बचाने के लिए जान की परवाह किए बिना बदमाशों की कार के आगे खड़ी हो गईं। लेकिन बेखौफ बदमाशों ने उन पर कार चढ़ाने की कोशिश की और टक्कर मारते हुए फरार हो गए।
चलती कार में ऑनलाइन डाका
मिली जानकारी के अनुसार, अपहरण के बाद बदमाशों ने तरुण के साथ चलती कार में जमकर मारपीट की। लुटेरों ने सिर्फ जेब से 40 हजार रुपये नगद नहीं छीने, बल्कि गन पॉइंट पर ऑनलाइन स्कैनर के जरिए 85 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन भी करवा लिया। कुल 1.25 लाख रुपये वसूलने और बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद बदमाशों ने तरुण को सुनसान रास्ते पर फेंक दिया।
पुराने विवादों से जुड़ रहे हैं तार?
गौरतलब है कि पीड़ित तरुण राज राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल हैं, जो साल 2021 में जालौर में शराब तस्करों से मिलीभगत के आरोप में सस्पेंड चल रहे हैं। ग्राउंड सूत्रों का कहना है कि पुलिस अब इस अपहरण के पीछे किसी पुरानी रंजिश या पैसों के लेन-देन के विवाद की जांच कर रही है। रामनगरिया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए जाल बिछा दिया है।
राजधानी जयपुर के रिहायशी इलाके में हुई इस वारदात ने आम जनता को डरा दिया है। जब पुलिस महकमे से जुड़े व्यक्ति का सरेआम अपहरण हो सकता है, तो आम आदमी की सुरक्षा का क्या? सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को देखकर पुलिस की गश्त और खुफिया तंत्र पर सवाल उठा रहे हैं। खासकर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवाकर लूट की नई तरकीब ने पुलिस के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- 661 करोड़ बैंक घोटाला: IAS आर.के. सिंह और सुपरिटेंडेंट प्रिंस जेल भेजे गए, CBI जांच में बड़े खुलासे
- Monsoon in CG: छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री, दंतेवाड़ा से हुआ आगाज, अगले 48 घंटे में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
- मोतिहारी के एनएच-28 पर रफ्तार का कहर, झपकी आने से बेकाबू हुआ ट्रक, भीषण टक्कर में पंजाब के चालक की मौत, तीन घायल
- फतेहाबाद: शादी के चार महीने बाद युवक ने की आत्महत्या, पत्नी के मायके जाने के सात दिन बाद उठाया कदम
- ICC Women’s T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका से हार के बाद भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया, जानिए पूरा समीकरण
