शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्यप्रदेश के पिछोर विधानसभा से बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी के पुलिस अधिकारी को धमकी भरा वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस पार्टी हमलावर है। मामले को लेकर कांग्रेस ने विधायक के बहाने सरकार और गृहमंत्री पर भी सियासी निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे नया भारत में सत्ता के नशे में चूर बीजेपी नेता का कृत्य बताया है।
भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा सामने
मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया एक्स (X) पर पोस्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- 20 साल से भाजपा को सर आंखों पर बिठाने वाली जनता को भाजपा विधायक पुत्र सरेआम रौंद रहे हैं, और विधायक पुलिस IPS से कह रहे हैं। मेरा बेटा करेरा आएगा, चुनाव भी लड़ेगा, तेरे डैडी में दम हो तो रोक लेना! हमारा इतिहास भी देख लेना, अपनी औकात में रहो! आज जनता के सामने भाजपा का असली चाल, चरित्र और चेहरा स्पष्ट रूप से सामने है।
विधायक का जागा पुत्र मोहः SDPO को दी खुली चुनौतीः बोले- करेरा तुम्हारे बाप का नहीं
धमकी भरा वीडियो वायरल
बता दें कि पांच लोगों पर थार चढ़ाने की घटना में पहले ‘जनता सर्वोपरि’ कहकर बेटे पर कार्रवाई की मांग करने वाले बीजेपी विधायक प्रीतम लोधी का पुत्र मोह जाग गया है। अब वे बेटे को बचाने के लिए पुलिस अधिकारियों को धमकाने से भी नहीं चूक रहे हैं। उनका धमकी भरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

