महाराष्ट्र विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक सीटों के चुनाव को लेकर महायुति के भीतर ही सियासी खींचतान शुरू हो गई है. महाराष्ट्र में हो रहे विधानपरिषद चुनाव अब BJP बनाम शिवसेना हो गया है. पुणे शिक्षक सीट पर शिवसेना के मंगेश चिवटे और बीजेपी के कौस्तुभ गावड़े के बीच मुकाबला है. पुणे ग्रेजुएट सीट पर भी बीजेपी और एनसीपी के बीच खींचतान जारी है.
महाराष्ट्र विधान परिषद (MLC) की पांच सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनावों को लेकर सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन के भीतर राजनीतिक घमासान चरम पर पहुंच गया है.
महाराष्ट्र MLC की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटों के चुनाव में महायुती और महाविकास अघाड़ी दोनों गठबंधनों के भीतर असंतोष खुलकर सामने आ गया है. भाजपा ने तीन सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, लेकिन पुणे शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र पर शिवसेना के शिंदे गुट ने भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इससे गठबंधन के दोनों दलों के बीच सीधे मुकाबले की संभावना बन गई है.
महायुति में पांच सीटों का बंटवारा तीन पार्टियों के बीच हुआ है. इसमें बीजेपी को 3, एकनाथ शिंदे की शिवसेना को एक और राष्ट्रीय कांग्रेस (NCP) को एक सीट मिली है.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा तीन प्रमुख सीटों पर अपने प्रत्याशियों का ऐलान किए जाने के बाद से ही सहयोगी दलों, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की एनसीपी में सीटों के बंटवारे को लेकर तीव्र असंतोष और सियासी संग्राम छिड़ गया है.
बीजेपी पुणे ग्रेजुएट, पुणे शिक्षक और नागपुर ग्रेजुएट सीटों पर चुनाव लड़ेगी. वहीं, अमरावती शिक्षक सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना मैदान में होगी. छत्रपति संभाजीनगर ग्रेजुएट सीट से सतीश चव्हाण उम्मीदवार होंगे. वहीं, एकनाथ शिंदे के खास और OSD मंगेश चिवटे के लिए शिवसेना ने पुणे शिक्षक सीट की मांग की थी. लेकिन बीजेपी ने यहां कौस्तुभ गावड़े को मैदान में उतारा है. हालांकि, मंगेश चिवटे ने कहा है कि वे एकनाथ शिंदे के निर्देश पर ही अपना नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

