बेंगलुरु में रह रहीं अमेरिकी नागरिक डाना मैरी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर बताया कि कैसे एक उबर (Uber) कैब ड्राइवर ने बीच रोड पर उनके साथ बदसलूकी की. महिला डाना मैरी ने 5 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करके दावा किया है कि एक उबर ड्राइवर ने उन्हें एक्स्ट्रा पैसे नहीं देने पर अपशब्द कहकर टैक्सी से नीचे उतार दिया. जिसके बाद यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है.

विदेशी महिला का आरोप है कि उबर ड्राइवर ने यात्रा के दौरान उनसे ऐप पर दिखाए गए किराए के अलावा एक्स्ट्रा पैसे की मांग की.

इंस्टाग्राम पर डाना ने अपने साथ हुई बदसलूकी को लेकर बताया कि ‘मैंने उबर बुक की थी, क्योंकि मुझे एक ऐसी जगह जा रही थी जहां पार्किंग मिलना मुश्किल था. वहां तक की राइड बिल्कुल ठीक रही. लेकिन जब वह वापस घर लौटने के लिए दूसरी उबर कैब बुक करके बैठीं, तो असली ड्रामा शुरू हो गया.

अमेरिकन महिला डाना मैरी ने कहा कि राइड शुरू होने के 3-5 मिनट बाद ही ड्राइवर ने कहा कि किराया कम है और मुझे टोल के लिए अलग से पैसे देने होंगे. डाना ने आगे लिखा, ‘मैंने उसे बताया कि टोल किराए में ही शामिल है और मैं पहले भी इस रास्ते से आ-जा चुकी हूं.

महिला डाना ने आगे बताया कि जब महिला ने अतिरिक्त पैसे देने से इनकार कर दिया, तो ड्राइवर ने उनके साथ अपशब्दों का इस्तेमाल किया और बीच तिराहे पर ही गाड़ी रोक दी. फिर ड्राइवर ने टैक्सी से नीचे उतरने के लिए मजबूर कर दिया.

डाना ने बताया कि मैंने चौराहे के बीच में उतरने से मना कर दिया. तब उसने गाड़ी किनारे लगाई और साथ ही मुझे गालियां भी देता रहा. जिसके बाद मुझे मजबूरन उतरना पड़ा. उन्होंने ड्राइवर से यह भी कहा कि अगर कोई कन्फ्यूजन है, तो वे सीधे उबर कंपनी को कॉल करके बात कर सकते हैं.

घटना के बाद डाना ने सच्चाई जानने के लिए तुरंत उबर कस्टमर केयर पर कॉल किया. कंपनी ने कंफर्म किया कि टोल टैक्स किराए का ही हिस्सा था और ड्राइवर की मांग पूरी तरह गलत थी. मैंने इस घटना की रिपोर्ट भी की. मुझे पता है कि मेरे साथ ऐसा होने वाली मैं अकेली नहीं हूं. यह सब बंद होना चाहिए. यह खतरनाक है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m