अजयारविदं नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शहडोल आगमन से ठीक पहले जिले का राजनीतिक पारा चढ़ गया है। राज्य में बढ़ती महंगाई, भ्रष्टाचार और जिले की कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की रणनीति बना रहे कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है। धनपुरी, बुढ़ार और अमलाई थाना क्षेत्रों की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कांग्रेसियों को हिरासत (डिटेन) में ले लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद से जिले में राजनीतिक गर्माहट बढ़ गई है।
विरोध की रणनीति के बाद पुलिस हुई अलर्ट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 25 अक्टूबर के एक दिवसीय शहडोल दौरे को लेकर कांग्रेस ने बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि प्रदेश में महंगाई, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है, जिसके विरोध स्वरूप उन्होंने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रोटोकॉल और कार्यक्रम में किसी भी संभावित व्यवधान को रोकने के लिए धनपुरी, बुढ़ार और अमलाई थाना पुलिस तुरंत अलर्ट मोड पर आ गई। पुलिस की टीमों ने तड़के ही विभिन्न स्थानों से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिन्हित कर डिटेन कर लिया।
पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…
बाणगंगा मैदान में 400 करोड़ के विकास कार्यों की सौगा
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री बाणगंगा मैदान में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान छह जिलों के तेंदूपत्ता संग्राहकों को सिंगल क्लिक के माध्यम से बोनस राशि का सीधा अंतरण (ट्रांसफर) करेंगे। इस दौरान जिले को लगभग 400 करोड़ रुपये से अधिक के विभिन्न विकास कार्यों की सौगात मिलेगी, जिसमें कई प्रमुख योजनाओं का भूमिपूजन और लोकार्पण प्रस्तावित है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

