पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर 80 के दशक का ट्रेंड चल रहा है। अब इस ट्रेंड में राजनीति की भी एंट्री हो गई है। सोशल मीडिया पर BJP और कांग्रेस के बीच AI-जनरेटेड कंटेंट को हथियार बनाने की जबरदस्त जंग छिड़ गई है। दोनों एक दूसरे पर इस ट्रेंड के जरिए वार कर रहे हैं। इसकी शुरुआत ChatGPT से प्रोसेस की गई AI-जनरेटेड तस्वीरें पोस्ट करने वाले पॉपुलर ट्रेंड से हुई। ये तस्वीरें देखने में ऐसी लग रही हैं मानो उन्हें 1980 के दशक में फिल्म कैमरों से ली गई हो। यह टूल तस्वीरों में चेहरे और दूसरी खूबियों को जोड़कर या हटाकर लोगों का लुक बदल देता है।
बीजेपी से रिजिजू और गोयल ने की शुरुआत
शुरुआत में BJP के केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पीयूष गोयल जैसे नेताओं ने इस ट्रेड का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीरें पोस्ट की। रिजिजू ने X पर एक पोस्ट में कहा, ‘हर कोई 80 के दशक के अंदाज की ओर क्यों लौट रहा है? मैं भी 80 के दशक की यादों में खोने को मजबूर हो गया हूं।’

गोयल ने भी स्माइली के साथ एक लाइन जोड़ी, ’80 के दशक के ट्रेंड का मजा ले रहा हूं।’ हालांकि, इस ट्रेंड को हथियार के तौर पर राजनीतिक इस्तेमाल किए जाने में ज्यादा समय नहीं लगा।

केरल कांग्रेस का बीजेपी पर हमला
केरल में कांग्रेस पार्टी ने मारुति सुज़ुकी ओमनी की अगली पैसेंजर सीट पर बैठे एक गंजे आदमी की AI-जनरेटेड तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन था, ’80 के दशक में गुजरात की एक सड़क।’
हालांकि, सड़क के किनारे एक दीवार पर लगे पोस्टर पर हिंदी में लिखा था, मुस्कुराएं, आप दिल्ली में हैं।’ कांग्रेस की ’80 के दशक के ट्रेंड’ वाली फोटो पर कई कमेंट्स में गुजरात में पार्टी के प्रतिद्वंद्वियों के बारे में एक साफ इशारा बताया गया।
इस पोस्ट में बॉलीवुड फिल्मों में इस्वैतेमाल होने वाली वैन को दिखाया गया था जिसे, 1984 में बनाया गया था। हालांकि फिल्मों में गुंडे और विलेन अक्सर इसका इस्तेमाल करते थे, जिससे इसे ‘किडनैपिंग वैन’का नाम मिला।

बीजेपी का AI पलटवार
बीजेपी का पलटवार उसकी तेलंगाना यूनिट की तरफ से AI से बनी एक और फोटो के जरिए किया गया, जिसमें एक महिला लाल ड्रेस पहनकर बार में टेबल पर डांस कर रही थी। उसके पीछे लगे ग्लास कैबिनेट में शराब की दर्जनों बोतलें रखी थीं। चार पुरुष और एक महिला उसका डांस देख रहे थे।
कांग्रेस की वैन वाली पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए बीजेपी ने जो महिला की फोटो शेयर की। दोनों ही AI से बनाई गई थीं। उसके बारे में बीजेपी ने लिखा, ‘लुसियाना, इटली। लगभग 1970 का दशक।’ हालांकि इसमें किसी का नाम नहीं लिया गया, लेकिन पोस्ट में इटली के एक शहर की ओर इशारा किया गया था जहां सोनिया गांधी का जन्म हुआ था।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



