रेणु अग्रवाल, धार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के टांडा रोड रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर उद्घाटन किया। इसे लेकर मध्य प्रदेश में सियासत गरमा गई हैं। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि जिस ट्रेन का उद्घाटन किया गया है, उसकी आधारशिला मनमोहन सिंह जी ने रखी थी। 16 साल तक आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा क्यों की गई?
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि पीएम मोदी ने कौन सी नई ट्रेन दी? शिलान्यास तो मनमोहन सिंह जी ने किया था। प्रधानमंत्री के फूफाजी वाले बयान के बाद पलटवार करते हुए सिंघार ने कहा कि 16 साल बाद ट्रेन आई, उसका स्वागत है, लेकिन 16 साल तक आदिवासी क्षेत्र की उपेक्षा क्यों की गई? ये सरकार की नाकामी है। अब ट्रेन शुरू होने से आदिवासी क्षेत्र के लोगों को गुजरात मजदूरी करने और बड़ौदा इलाज के लिए जाने में सुविधा मिलेगी। इसका स्वागत है!
ये भी पढ़ें: धार को ऐतिहासिक सौगात: आजादी के बाद पहली बार पहुंची रेल, गुजरात से हुआ जुड़ाव, PM मोदी ने किया वर्चुअल लोकार्पण
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से जोबट-टांडा रोड के बीच 28 किलोमीटर के नव निर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया। धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 8 फरवरी 2008 को किया था। करीब 18 साल सात महीने बाद परियोजना के एक हिस्से पर यात्री रेल सेवा शुरू हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



