रेणु अग्रवाल, धार। मध्य प्रदेश के धार जिले को पहली बार रेल की सौगात मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका वर्चुअल लोकार्पण किया। वहीं जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर टांडा रोड स्टेशन से मेमू ट्रेन को सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस ट्रेन का सीधा जुड़ाव गुजरात से होगा।
यह भी पढ़ें: लंपी वायरस से बचाव के दावों की खुली पोल? इलाज के अभाव में 15 गोवंश की मौत, व्यवस्थाओं पर सवाल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम से जोबट-टांडा रोड के बीच 28 किलोमीटर के नव निर्मित रेलखंड का लोकार्पण किया। धार-छोटा उदयपुर रेल परियोजना का शिलान्यास तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 8 फरवरी 2008 को किया था। करीब 18 साल सात महीने बाद परियोजना के एक हिस्से पर यात्री रेल सेवा शुरू हुई।

यह भी पढ़ें: सागर शराब कांड: 30 आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, ललितपुर कनेक्शन पर यूपी पुलिस का स्पष्टीकरण; राहुल गांधी ने कही ये बात
टांडा रोड रेलवे स्टेशन पर मेमू ट्रेन प्रतानगर (गुजरात) के लिए रवाना हुई। टांडा क्षेत्र से गुजरात जाने वाली करीब 20 बसों में रोज लगभग एक हजार लोग सफर करते हैं। बस से छह-सात घंटे और करीब 450 रुपये खर्च होते हैं। रेल से सफर चार-पांच घंटे में होने और किराया करीब 45 रुपये रहने की उम्मीद है। आधिकारिक किराया घोषित होना बाकी है।

यह भी पढ़ें: उज्जैन में 170 साल पुराना मंदिर तोड़ा… लेकिन नहीं हिला सके हनुमान की मूर्ति, प्रतिमा हटाने में निगम अधिकारियों के छूटे पसीने
गंधवानी क्षेत्र के घोर नरवाली सहित आसपास के आदिवासी गांव पहली बार रेल संपर्क से जुड़ेंगे। विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और मजदूरों को भी इसका लाभ मिलेगा। वहीं पहली बार ट्रेन में सफर करने पर लोगों में खुशी और उत्साह देखा गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



