मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर में पोस्ट ऑफिस से अफीम पकड़ाई है। इसे चॉकलेट के बीच छिपाकर पार्सल के जरिए भेजा जा रहा था। घटना की सूचना मिलते ही सेंट्रल नारकोटिक्स टीम ने बड़ी खेप जब्त की है।
यह भी पढ़ें: पहली बार शहडोल आ रहे RSS प्रमुख मोहन भागवत, Z+ सुरक्षा में रहेगा पूरा शहर, 350 जवान-अधिकारी संभालेंगे मोर्चा
दरअसल, घटना सोमवार की है जहां एक शख्स नई आबादी स्थित पोस्ट ऑफिस पर कुरियर करने आया था। युवक पार्सल 2 किलो का सामान कनाडा भेज रहा था। जैसे ही विभाग के अधिकारियों ने इसके अंदर के सामान में पूछा, वह घबरा गया और सामान छोड़कर भाग गया।
यह भी पढ़ें: MP की हनी ट्रैप गर्ल श्वेता जैन गिरफ्तार, शराब कारोबारी को पार्टनरशिप के बहाने जाल में फंसाया, पुलिस आरक्षक भी शक के घेरे में
अवैध नशे का सामान होने की शंका पर नारकोटिक्स की टीम को इसकी सूचना दी गई। नारकोटिक्स के अधिकारियों की टीम डाकघर पहुंची और पैकेट को जब्त करते हुए सील कर दिया। टीम ने डाकघर में लगे सीसीटीवी के फुटेज निकाले और जांच शुरू कर दी। हालांकि युवक की पहचान नहीं हो पाई है। जानकारी मिली है कि युवक चॉकलेट के बीच अफीम की तस्करी कर रहा था जो मंदसौर से कनाडा भेज रहा था।

