पंजाब के जिला फाजिल्का में पोटाश के भंडार मिले हैं। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (Geological Survey of India) के भू-विज्ञानी सर्वे करके इस बात का पता लगाने की कोशिश में हैं कि यहां पर कितना पोटाश का भंडार है। सर्वे का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। रिपोर्ट आने के बाद इसे केंद्र के साथ सांझा किया जाएगा।
पंजाब के अधिकारियों का कहना है कि सर्वे रिपोर्ट आगामी मार्च तक आने की उम्मीद है। सर्वे रिपोर्ट शेयर करने के बाद केंद्र की ओर से ही पोटाश को नीलाम करने व अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी करने का काम किया जाएगा। फाजिल्का के अलावा राज्य दक्षिण के अन्य जिलों में भी सर्वे को करवाने की बात कही जा रही है, लेकिन अभी इस पर निर्णय लिया जाना है।
कृषि व पैट्रो केमिकल आदि क्षेत्रों में पोटाश की बड़ी मांग होती है। ऐसे में फाजिल्का में पोटाश के भंडार मिलने से एक नई उम्मीद जगी है। अगर रिपोर्ट सही आती है तो पंजाब के हालात बदल सकते हैं।

पंजाब के कैबिनेट मंत्री वरिंदर गोयल का कहना है, पंजाब के लिए यह सुखद खबर है। राज्य में पोटाश के भंडार पाए गए हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम किया जा रहा है।
- स्कूल में छात्र के साथ मारपीट का मामला : शिक्षिका के थप्पड़ ने मासूम की उजाड़ी जिंदगी, एक गिरफ्तार, दूसरी फरार
- चंडीगढ़: चलती BMW कार में लगी भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका; मोहाली में रजिस्टर्ड निकली गाड़ी
- पंजाब वासियों को जल्द मिलेगी गर्मी से राहत, जानिए मौसम विभाग ने क्या ही है भविष्यवाणी…
- सिरोही में महाघोटाला: बीमा क्लेम के लिए बना दिए सैकड़ों फर्जी डेथ सर्टिफिकेट, 7 VDO सस्पेंड; मचा हड़कंप
- Punjab News: 8वीं कक्षा के टॉपर्स से मिले सीएम भगवंत मान, मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
