राजकुमार पाण्डेय की कलम से

विचार परिवार वाले एक और आईएएस की तलाश

पिछले दिनों आई लिस्ट में मध्य प्रदेश के एक प्रमुख जिले की कमान विचार परिवार से ताल्लुक रखने वाले आईएएस अफसर को सौंपी गई है. खबर है कि ऐसे ही एक और आईएएस की प्रमुखता से तलाश थी. अफसर तो मिल गए थे, लेकिन फॉर्मूले में ठीक नहीं बैठ पा रहे थे. नाम नहीं मिलने पर एक जिला में फेरबदल छोड़़ दिया था, लेकिन विचारों से मेल रखने वाले ऐसे एक और अफसर की अभी भी फॉर्मूले के साथ तलाश जारी है.

यह भी पढ़ें:पॉवर गॉसिप : चिड़िया बैठाने चुनावी डयूटी छोड़कर आए साहब… लिस्ट देख ली है, नाम है… एलिवेटेड रोड हादसाः निगरानी हुई फेल या कुछ और खेल! मध्य प्रदेश कांग्रेस में ‘काफी’ पॉलिटिक्स

थाना प्रभारी के लिए एड़ी-चोटी का जोर

अपने पसंद का कलेक्टर-एसपी बनवाने के लिए सीनियर मिनिस्टर एड़ी-चोटी का जोर लगाएं यह तो वाजिब है, लेकिन एक मंत्री एक निरीक्षक को थाना दिलवाने के लिए जोर लगाए हुए हैं. मंत्रीजी को निरीक्षक इतने अधिक पसंद आ गए हैं कि कैबिनेट समाप्त होने के बाद निरीक्षक की पोस्टिंग का जिक्र छेड़ ही देते हैं. बड़ी बात ये है कि बार-बार मिन्नतों के बाद भी ये कददावर मंत्री अपने निरीक्षण को पसंदीदा थाना नहीं दिलवा पाए हैं.

यह भी पढ़ें: पॉवर गॉसिप : कमिश्नर साहब का मिलने से इनकार…जबरन परिचय बढ़ाने में जुटे नए चेहरे…पहले शिफ्टिंग फिर ट्रांसफर…आदिवासी होने का नेताजी उठा रहे जमीनी फायदा…

चर्चा माली हालत की पार्टी फाइव स्टार में

विभाग के पास पैसा तो बहुत है, लेकिन खर्चा करने की मनाही है. बैठकों में हमेशा पैसा बचाने और माली हालात की चर्चा करने वाले बड़े साहब की पार्टी से जिलों के अफसर भौंचक्के रह गए. साहब ने भोपाल में हुई पार्टी में जिलों के अफसरों को आमंत्रित किया. अफसरों ने वेन्यू का नाम सुना तो यकीन नहीं हुआ. राजधानी पहुंचने पर पांच सितारा होटल में जमकर पार्टी भी हुई. पार्टी के बीच अफसर चर्चा करते दिखे कि साहब तो कहते हैं विभाग की आर्थिक हालत ठीक नहीं है और खर्चा करने की भी मनाही है. फिर पार्टी पर इतना खर्चा क्यों. 

यह भी पढ़ें: पॉवर गॉसिप : कोर्ट में पहुंची मंत्रीजी के ओएसडी की शिकायत…जिलों से अधिक मुख्यालय में स्कूलों का लेखा-जोखा…कलेक्टर को फ्लैट का धोखा…’मुखबिर’ का पता लगाने में जुटी कांग्रेस…

फाइव स्टार होटल में कांग्रेस की ‘सीक्रेट’ मीटिंग

मध्य प्रदेश कांग्रेस के बड़े नेताओं के बीच भोपाल के एक फाइव स्टार होटल के अंदर सीक्रेट मीटिंग हुई. बैठक में भविष्य को लेकर रणनीति बनी और कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान को खत्म करने पर चर्चा हुई. बैठक में दो नेताओं ने जमकर भड़ास भी निकाली. वादा पूरा नहीं करने के आरोप लगाए गए.  बैठक में एमपी कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहे लेकिन नेता प्रतिपक्ष की गैर मौजूदगी चर्चा का विषय बनी.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m