देहरादून। राजधानी देहरादून से गाज़ियाबाद जाते समय 6 दिन पहले चलती ट्रेन से लापता हुई विवाहिता प्रज्ञा सिंह के बिहार से बरामद होने के बाद पुलिस उसे वहाँ से ले आई। जहाँ प्रज्ञा ने बताया है कि वह पति से नाराज होकर अपनी मर्जी से ट्रेन से उस समय उतऱ गई थी जब उसका पति सो रहा था। प्रज्ञा ने बताया की वह किसी दबाव या किसी के साथ या किसी से मिलने नहीं गई थी। उसका मन हुआ.. वह चली गई थी। अब खुद लौट आई है।

केदारनाथ से लौट रही थी महिला

वह अपने पति के साथ केदारनाथ यात्रा से लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में किसी बात को लेकर पति से कहासुनी और मनमुटाव हो गया, जिससे नाराज होकर वह अपने रिजर्वेशन वाले कोच से निकलकर दूसरी बोगी में जाकर बैठ गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि लक्सर रेलवे स्टेशन के पास उसने अपना मोबाइल से सिम निकालकर फेंक दिया था, ताकि कोई उससे संपर्क न कर सके।

READ MORE:ऋषिकेश-बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर पलटी बस, UP की एक महिला समेत 7 घायल

महिला को उसके परिजनों को किया गया सुपुर्द

इसके बाद वह गाजियाबाद उतर गई और वहां से दूसरी ट्रेन पकड़कर पटना, बिहार चली गई, जहां उसके कुछ परिचित रहते हैं। उसके साथ किसी प्रकार की आपराधिक घटना नहीं हुई और उसने यह सब अपनी मर्जी से किया था। मामले में किसी अपराध की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद महिला को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।