कुंदन कुमार, पटना। जन सुराज पार्टी के संस्थापक व विधायक प्रशांत किशोर ने आज रविवार को पटना में बैठक की। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान कई सवालों पर खुलकर जवाब दिया। बैठक को लेकर पीके ने कहा कि, आज की जो बैठक है, वो मूलतः यहां के स्थानीय लोगों को धन्यवाद करने के लिए थी और आगे का रास्ता क्या होना चाहिए, मुसलमानों की जम्हूरियत में भागीदारी, उनकी जो अपनी परेशानी है, उनकी जो आशा-अपेक्षा है, उसको लेकर आज चर्चा थी।

JDU को अमित शाह चला रहे हैं- पीके

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के बयान पर की जदयू का जनता दल यूनाइटेड की जगह जनता दल नीतीश कर दिया जाए। इसपर प्रशांत किशोर ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, जदयू का नाम जनता दल यूनाइटेड रहे, जनता दल नीतीश रहे, यहां फिर से वापस समता पार्टी हो जाए। महत्वपूर्ण बात यह है कि आज की जनता दल को नीतीश कुमार नहीं चलाते हैं, इसको अमित शाह चला रहे हैं और यह बात बिहार के लोगों को, जनता दल के समर्थकों को, उनके कार्यकर्ताओं को समझना चाहिए कि जनता दल का नाम कुछ भी हो, उसको चलाने वाले अमित शाह हैं।

बीजेपी पर साधा निशाना

वहीं, संतोष सुमन द्वारा बख्तियारपुर का नाम बदलकर नीतीशपुर करने की मांग पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, ये एक और साइन है कि बिहार में भाजपा की सरकार बन गई है और यहां विकास पर बात कम और नाम बदलने पर चर्चा ज्यादा होगी। बिहार में इतने बड़े बाढ़ की त्रासदी के बीच में अगर चर्चा का विषय बाढ़ के स्थायी समाधान का न होकर शहरों का नाम बदलने पर होगा, तो ये दिखाता है कि इनकी प्राथमिकता क्या है? इनकी सोच क्या है? ये लोग कितना लोगों की परेशानियों के बारे में, उनकी बेहतरी के बारे में सोचते हैं।

2-3 दिन में जारी करेंगे MLC प्रत्याशियों की लिस्ट

वहीं, MLC चुनाव पर प्रशांत किशोर ने कहा कि, 2-3 दिनों में हम लोग अपनी लिस्ट जारी करेंगे। वहीं, RJD के MLC प्रत्याशियों की लिस्ट पर तंज कसते हुए कहा कि, RJD ने जो लिस्ट जारी की है, वो RJD की लिस्ट कम और दूसरे दलों की लिस्ट ज्यादा लग रही है, जिसने जितना ज्यादा पैसा दिया, उसको टिकट मिला।

बता दें कि बांकीपुर में जीत हासिल करने के बाद अब प्रशांत की नजह बिहार एमएलसी चुनाव पर है। बीते दिनों सहरसा में उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इसे लेकर एक बैठक भी की थी।

ये भी पढ़ें- ‘पुतिन से भी कह देते व्याकुल मत हो’, BRICS में नहीं बुलाए जाने पर तेजस्वी ने ली CM सम्राट की चुटकी